UP Police Constable Bharti 2026 Result : यूपी पुलिस कान्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा रिजल्ट जल्द, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

Published on 27 जुल॰ 2026

UP Police Constable Bharti 2026 Result : यूपी पुलिस कान्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा रिजल्ट जल्द, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

यूपी पुलिस को जल्द मिलेंगे 32 हजार से अधिक कांस्टेबल

UP Police Constable Bharti Result: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व पदोन्नती बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली है. माना जा रहा है कि UPPRPB अगस्त के पहले सप्ताह से पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा. रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा. इसमें सफल कैंडिडडेट्स को फिजिकल व डाक्यमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

आइए, जानते हैं कि यूपी पुलिस में कितने पदों पर कांस्टेबलों की भर्ती होनी है. लिखित परीक्षा के रिजल्ट के बाद क्या होगा. जानते हैं कि कैसे लिखित परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

UPPRPB ने यूपी पुलिस में 32000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इस लिखित परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए थे. प्रत्येक सही सवाल के दो नंबर निर्धारित हैं. इस तरह 300 नंबर का पेपर है. एक गलत जवाब पर 0.5 नंबर काटे जाने हैं. UPPRPB ने 20 जून 2026 को लिखित परीक्षा प्रोविजनल आंसर की जारी-की थी.

ऐसे चेक सकते हैं रिजल्ट

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्च चेक करने के लिए सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जांए.
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहेUP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नया वेब पेज खुलेगा. उसमें जरूरीडिटेल्स डालकर लॉगिन करें.
  • रिजल्ट खुल जाएगा. अपना स्कोर और क्वालिफ़ाइंग स्टेटस ध्यान से देखें.
  • मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.

लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स के लिए फिजिकल टेस्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में सफल हुए कैंडिडेट्स को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होगा. इसके बाद सफल कैंडिडेट्स की फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी. माना जा रहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का फिजिकल भी सितंबर में आयोजित किया जाएगा. असल में UPPRPB की तैयारी नवंबर-दिसंबर से पहले कांस्टेबल भर्ती पूरी करने को लेकर है. इसका प्रमुख कारण यूपी में प्रस्ताावित विधानसभा चुनाव हैं, जो 2027 में हैं. यूपी में मार्च में नई सरकार ने आकार लेना है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button