UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, धीरे-धीरे कमजोर पड़ेगा मानसून

Published on 17 सित॰ 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon Update) अब धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है, लेकिन अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिशऔर गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। 17 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, आजमगढ़, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, बहराइच, आगरा और बरेली में बारिश के साथ आंधी की संभावना बताई गई है। लखनऊ में मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा और हल्की बारिश के आसार हैं। IMD ने यूपी के किसी जिले के लिए अलग चेतावनी जारी नहीं की है।

17 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार

अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश (UP Rain Alert) और गरज-चमक हो सकती है। गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, आजमगढ़, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, बहराइच, आगरा और बरेली में बारिश के साथ आंधी का असर देखने को मिल सकता है। गोंडा और बहराइच जैसे जिलों में 17 सितंबर को बारिश की संभावना बताई गई है।

लखनऊ में बादल, हल्की बारिश की संभावना

up barish alert

यूपी की राजधानी लखनऊ में 17 सितंबर को दिनभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। IMD के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। यानी राजधानी में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा, लेकिन भारी बारिश जैसी स्थिति का फिलहाल संकेत नहीं है।

18 सितंबर से कम होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon Update) धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और अगले कुछ दिनों में बारिश की एक्टिविटी कम होने लगेंगी। लखनऊ के स्थानीय पूर्वानुमान में भी 18 सितंबर के बाद बादल कम होने और मौसम के साफ होने के संकेत हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 सितंबर से मौसम के ज्यादा सूखा होने की संभावना बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में समाजवादी पार्टी ने बनाए नए अध्यक्ष, जानें किसे मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

22 सितंबर तक पूर्वी यूपी में भी बदलाव

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 19 सितंबर के बाद पश्चिमी राजस्थान से मानसून (UP Monsoon Update) की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इसका असर आगे चलकर उत्तर प्रदेश पर भी दिखेगा। पश्चिमी यूपी के बाद पूर्वी यूपी में भी बारिश थमने के संकेत हैं और 22 सितंबर के आसपास मानसूनी गतिविधियां काफी कम हो सकती हैं। ऐसे में प्रदेश में बारिश के दौर के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ और शुष्क होने की ओर बढ़ सकता है।