UP Weather Update: उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Weather Update) 20 सितंबर से बदलता नजर आएगा। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है।
आगरा में भी 20 सितंबर को किसी बड़ी बारिश की चेतावनी नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather) के शहरवार पूर्वानुमान में आगरा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
/bansal-news/media/post_attachments/20c48a95-4b9.png)
आगरा में 36 डिग्री तक तापमान
आगरा का मौसम (Agra Weather) 20 सितंबर को गर्म रह सकता है। IMD के शहरवार पूर्वानुमान के अनुसार आगरा में न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। (UP Weather Update) 18 सितंबर को आगरा में 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा था।
मानसून की विदाई का दौर शुरू
मानसून की विदाई (Monsoon Withdrawal) अब शुरू हो चुकी है। IMD ने 19 सितंबर को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। हालांकि, मानसून की विदाई का मतलब यह नहीं है कि हर क्षेत्र में बारिश तुरंत पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj: इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 'मां को कुर्सी दो' वाली मिमिक्री, सीएम मोहन यादव समेत कई बीजेपी नेताओं ने की निंदा
पश्चिमी यूपी में मौसम रहेगा शुष्क
मौसम अपडेट (UP Weather Update) के मुताबिक 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। आगरा सहित कई इलाकों में बादल तो नजर आ सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश का अनुमान नहीं है। बारिश कम होने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ट्रोलिंग पर भड़के सलमान खान, शर्ट उतारकर दिया जवाब, बोले- ‘पहले अपने आप को देखो’
आगे फिर बदल सकता है मौसम
बारिश का पूर्वानुमान (UP Weather Update) बताता है कि 20 सितंबर के बाद कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। हालांकि 23 सितंबर के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी में 25 सितंबर के आसपास कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इसलिए उत्तर प्रदेश का मौसम (UP Weather) पूरी तरह स्थिर होने की बजाय धीरे-धीरे बदलता रहेगा।
यह भी पढ़ें: PDA Rath Yatra: PDA रथ यात्रा पर रवि किशन का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘P’ का मतलब परिवारवाद, पंडित नहीं
यह भी पढ़ें: Kashi Vishwanath Mandir SDM Case: काशी विश्वनाथ मंदिर में SDM शम्भू शरण सिंह पर अभद्रता, जातिसूचक शब्द और मारपीट के आरोप, दर्ज होगा केस