एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़ऑटोक्या अब पेट्रोल भरवाने के लिए UPI से नहीं होगी पेमेंट? क्यों हो रहा विरोध
पेट्रोलियम डीलर संगठनों ने सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से पेट्रोल पंपों को MDR से पूरी तरह छूट देने की मांग की है. कर्नाटक के पेट्रोलियम डीलर संगठन ने भी सरकार को पत्र भेजकर यह मांग उठाई है.
Written By : क़मरजहां | Updated at : 17 Sep 2026 11:12 AM (IST)

क्यों परेशान हैं डीलर्स?
पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने वाले लोगों के लिए UPI पेमेंट को लेकर एक अहम बदलाव की बात सामने आई है. नए UPI चार्ज को लेकर देशभर के पेट्रोल पंप डीलर्स ने चिंता जताई है और चेतावनी दी है कि अगर उन्हें 2,000 से ज्यादा की UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ा तो वे ऐसे पेमेंट लेना बंद कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में ग्राहकों को 2,000 या उससे ज्यादा के फ्यूल के लिए कैश का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.
नए नियमों के तहत 2,000 से ज्यादा के कुछ मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर Merchant Discount Rate यानी MDR लागू किया गया है. सामान्य तौर पर इस कैटेगरी में 0.4% MDR का प्रावधान है, लेकिन फ्यूल जैसे जरूरी और कम मार्जिन वाले सेक्टर के लिए 2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर फ्लैट 5 MDR रखा गया है. यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाली है.
इसका मतलब यह है कि अगर कोई ग्राहक पेट्रोल पंप पर 2,000 तक का UPI भुगतान करता है, तो उस पर यह MDR लागू नहीं होगा. लेकिन पेमेंट की रकम 2,000 से ज्यादा होने पर पेट्रोल पंप के लिए 5 का MDR लागू होगा. NPCI ने भी फ्यूल के पेमेंट के लिए 2000 से ज्यादा के पेमेंट के लिए 2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये के फ्लैट चार्ज की जानकारी दी है.
पेट्रोल पंप डीलर क्यों कर रहे हैं विरोध?
- पेट्रोल पंप डीलर्स का कहना है कि उनका कारोबार पहले से ही कम मार्जिन पर चलता है. दिल्ली-NCR, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कर्नाटक और राजस्थान समेत कई जगहों के डीलर ने इस फीस को लेकर चिंता जताई है. उनके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर उनका मार्जिन करीब 2.40 से 3.40 रुपये प्रति लीटर के आसपास है. ऐसे में हर बड़े UPI ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का अतिरिक्त खर्च उनके मार्जिन पर असर डाल सकता है.

- डीलर्स का एक तर्क यह भी है कि पेट्रोल पंप सामान्य रिटेल दुकानों की तरह अपनी कीमत तय नहीं कर सकते. पेट्रोल और डीजल की बिक्री कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लेवल पर तय होती हैं और डीलर्स को निर्धारित कमीशन या मार्जिन मिलता है. इसलिए अगर डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने की लागत बढ़ती है, तो वे आसानी से फ्यूल की कीमत बढ़ाकर इस खर्च को ग्राहकों से वसूल नहीं कर सकते.
बड़े UPI पेमेंट पर कैश लेना चाहते हैं डीलर
- इसी वजह से पेट्रोल पंप डीलरों ने कहा है कि अगर उन्हें MDR से छूट नहीं दी गई तो वे 2,000 और उससे ज्यादा के UPI भुगतान स्वीकार करना बंद कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में ग्राहक को बड़े फ्यूल पेमेंट के लिए कैश देना पड़ सकता है. हालांकि, यह अभी डीलर्स की चेतावनी है. इसका मतलब यह नहीं है कि देश के सभी पेट्रोल पंपों ने UPI लेना बंद कर दिया है.
- पेट्रोलियम डीलर संगठनों ने सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से पेट्रोल पंपों को MDR से पूरी तरह छूट देने की मांग की है. कर्नाटक के पेट्रोलियम डीलरों के संगठन ने भी सरकार और सरकारी तेल कंपनियों को पत्र भेजकर यह मांग उठाई है.

- इसी तरह ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने भी पेट्रोल पंपों के लिए 2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर MDR से पूरी छूट की मांग की है.
- डीलरों का कहना है कि उनका कमीशन मुख्य रूप से प्रति लीटर के हिसाब से तय होता है. यानी ग्राहक जितने ज्यादा रुपये का पेट्रोल या डीजल खरीदता है, डीलर की कमाई उसी अनुपात में नहीं बढ़ती. ऐसे में बड़े UPI भुगतान पर तय 5 रुपये का शुल्क सीधे उनके खर्च को बढ़ा सकता है.
ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?
- फिलहाल नए नियम में MDR ग्राहक से सीधे वसूलने के लिए नहीं है. सरकार के मुताबिक, MDR मर्चेंट पेमेंट इकोसिस्टम के भीतर लगाया गया शुल्क है और ग्राहक से अलग से MDR लेने का प्रावधान नहीं है.
- अगर पेट्रोल पंप डीलर ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान लेना बंद करते हैं, तो ग्राहकों को बड़े ईंधन भुगतान के लिए कैश रखना पड़ सकता है. उदाहरण के लिए, अगर किसी कार में ₹3,000 का पेट्रोल भरवाया जाता है, तो पेट्रोल पंप उस भुगतान को UPI के बजाय कैश में लेने की नीति अपना सकता है.
यह भी पढ़ें:-
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें कौन-सी हैं? खरीदने से पहले जानें

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है.
Read More
Published at : 17 Sep 2026 11:02 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
वीडियोज




