
वाराणसी पर क्या अपडेट आया?
Varanasi: एस.एस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. फिल्म अगले साल यानी 2027 में रिलीज होगी, जिसकी रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है. फिल्म को 1200-1300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनाया जा रहा है. जहां विलेन बन रहे पृथ्वीराज सुकुमारन पहले ही पूरा काम कंप्लीट कर चुके हैं. वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी लंबे वक्त से सेट पर नजर नहीं आई हैं. लेकिन महेश बाबू लगातार काम कर रहे हैं, जो पिक्चर में लीड रोल कर रहे हैं.हाल ही में एक्टर के रोल को लेकर गजब का अपडेट सामने आ गया है. ऐसी चर्चा है कि महेश बाबू अपने हिस्से का लगभग काम पूरा कर चुके हैं.
सुपरस्टार महेश बाबू ने इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए दो साल से ज्यादा का समय दिया है. 7 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने कोई दूसरी पिक्चर साइन नहीं की. हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म की शूटिंग अब आखिरी दौर में है. महेश बाबू ने शूटिंग का ज्यादातर हिस्सा पूरा कर लिया है. अपने रोल के लिए डबिंग भी शुरू कर दी है. वहीं, महेश की शूटिंग का एक हफ्ता अभी बाकी है. कहा जा रहा है कि उसमें उनका इंट्रोडक्शन सीन शूट किया जाएगा.
ऐसी होगी अब राजामौली की प्लानिंग?
इसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि फिलहाल महेश बाबू ने इंट्रोडक्शन एपिसोड को छोड़ दिया है. साथ ही बाकी शूटिंग के सभी अहम हिस्से पूरे कर लिए हैं. जबकि, दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा हैं, जो पूरी शूटिंग कंप्लीट कर चुकी हैं. और तो और पृथ्वीराज सुकुमारन के भी कई हिस्से शूट हो चुके हैं. हालांकि, जल्द ही राजामौली फिल्म का शूट कंप्लीट कर लेंगे, जिसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा. वैसे तो हाल ही में राजामौली ने खुलासा किया था कि वो साथ-साथ सीन्स कंप्लीट होने के बाद एडिटिंग टीम को सौंप देते हैं. जिससे बाद में पोस्ट-प्रोडक्शन के कामों में भी कोई देरी न हो.
फिलहाल राजामौली शूटिंग के बाकी सभी हिस्सों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. दरअसल वो फिल्म को दुनिया भर में बड़े लेवल पर प्रमोट करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसी चर्चा है कि ‘वाराणसी’ की इंग्लिश रिलीज के लिए किसी इंटरनेशनल स्टूडियो के साथ कोलैबोरेशन को लेकर बातचीत चल रही है. देखना होगा कि मेकर्स कबतक फिल्म का कोई नया एसेट शेयर करते हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More