
चुटकी बजाकर अंपायर को बनाया बेवकूफ. (फोटो- X)
England Cheating Controversy: इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट से खेल भावना को तार-तार कर देने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सेकेंड इलेवन डिवीजन 2 में साल्टबर्न और नॉर्टन के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान साल्टबर्न टीम के एक फील्डर पर चुटकी बजाकर अंपायर को धोखा देने और धोखे से विकेट हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद नॉर्थ यॉर्कशर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा विवाद?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नॉर्टन टीम के बल्लेबाज नोमान शब्बीर क्रीज पर मौजूद थे. तब जैसे ही गेंद उनके बल्ले के ठीक पास से गुजरती है, स्लीप में खड़े साल्टबर्न के एक फील्डर ने अपनी चुटकी बजा दी. जिसके चलते चुटकी बजाने से निकली आवाज को अंपायर ने गेंद और बल्ले का संपर्क समझ लिया. जैसे ही विकेटकीपर जोश बोव्स ने कैच लपका, पूरी टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने नोमान शब्बीर को कैच आउट करार दे दिया. आरोप है कि फील्डर की यह हरकत पूरी तरह से सोची-समझी चीटिंग थी ताकि अंपायर को यह भ्रम हो सके कि गेंद बल्ले से लगकर गई है.
One of their opposing batsman called the behaviour out as well. You can see the fatty at first slip (Brian Devine) click with his fingers covered @Saltburncc @NorthallertonCC https://t.co/5AUDaGEd4Z pic.twitter.com/mBbbe8vRJN
— Baz (@baz_2939) July 27, 2026
यह विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. बढ़ते विवाद को देखते हुए नॉर्थ यॉर्कशर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने बयान जारी कर पुष्टि की है कि उन्हें शनिवार के मैच के संबंध में औपचारिक शिकायत मिली है. लीग ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच प्रक्रिया पूरी होने तक इस पर कोई बयान नहीं दिया जाएगा.
साल्टबर्न पर पहले भी लग चुके हैं चीटिंग के आरोप
इस वीडियो के सामने आने के बाद मिडलसब्रा सेकंड इलेवन के कप्तान रोरी कॉटरिल ने दावा किया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले महीने जब उनकी टीम का सामना साल्टबर्न से हुआ था, तब भी उस मैच में चीटिंग की दो घटनाएं घटी थीं. उस मुकाबले में मिडलसब्रा को 29 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, इस बार साल्टबर्न ने यह मुकाबला 159 रनों के बड़े अंतर से जीता और 17 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More