लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ नया वीडियो शेयर किया, कुछ बडा आने का किया इशारा। जानें पूरा मामला।
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ नया वीडियो शेयर किया
- Published: 09 Aug 2026, 04:04 PM IST
- Last Updated: 09 Aug 2026, 04:04 PM IST
Tej Pratap Yadav Mallika Sherawat video: अपने अनोखे अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं। इस बार वे बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। इसकी एक झलक तेजप्रताप यादव पहले भी दिखा चुके हैं, और अब उन्होंने मल्लिका शेरावत के साथ अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सूट-बूट पहने एक बिल्कुल नए अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो शेयर कर तेजप्रताप ने किया बड़ा इशारा
इस वीडियो को शेयर करते हुए जेजेडी सुप्रीमो तेजप्रताप यादव ने लिखा, "बहुत जल्द आ रहा है...कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है। मलिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास और नया आने वाला है। फिलहाल ये एक सस्पेंस है… इसलिए दिल थामकर बैठिए और चेहरे पर ज्यादा बेचैनी मत लाइए! बस कुछ ही दिनों का इंतजार है…1 से 10 तक गिनती शुरू कर दीजिए! बाकी राज से पर्दा बहुत जल्द उठेगा।"
🔥 COMING SOON… कुछ बहुत बड़ा आने वाला है! 🔥
बहुत जल्द पूरे देश और पूरे एशिया को कुछ नया देखने को मिलने वाला है। मलिका शेरावत जी के साथ हमारा कुछ खास और नया आने वाला है। ❤️🔥
फिलहाल ये एक सस्पेंस है… इसलिए दिल थामकर बैठिए और चेहरे पर ज़्यादा बेचैनी मत लाइए! 😎
बस कुछ ही दिनों… pic.twitter.com/2QnRyymCu7
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 8, 2026
राजनीति से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में सक्रिय
राजनीति की दुनिया से अलग हटकर तेजप्रताप यादव के अचानक मनोरंजन जगत में सक्रिय होने से लोग हैरान हैं। इससे पहले भी तेजप्रताप यादव रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। अब बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
पहले भी शेयर कर चुके हैं ऐसा वीडियो
गौरतलब है कि इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वे मल्लिका शेरावत के साथ बेहद सहज अंदाज में बैठकर बातचीत करते नजर आ रहे थे, और उन्हें अपने मोबाइल स्क्रीन पर कुछ दिखा रहे थे। उस वीडियो को शेयर करते हुए भी तेजप्रताप यादव ने लिखा था कि बहुत जल्द कुछ रोमांचक आने वाला है।
प्रोजेक्ट को लेकर बना हुआ है सस्पेंस
हालांकि मल्लिका शेरावत और तेजप्रताप यादव के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। दोनों ही चर्चित हस्तियां आखिर किस प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आने वाली हैं, इसे लेकर उनके फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कयासों का दौर भी जारी है, लेकिन अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।