Alia bhatt-Akansha Ranjan Wedding Video: आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने कल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर शरण शर्मा से शादी की थी. अब शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें आलिया भट्ट आकांक्षा रंजन के हाथ में कलीरे बांधते हुए नजर आईं.
Alia bhatt-Akansha Ranjan Wedding Video: आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने कल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और डायरेक्टर शरण शर्मा से शादी की थी. अब शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें आलिया भट्ट आकांक्षा रंजन के हाथ में कलीरे बांधते हुए नजर आईं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/12/alia-bhatt-4-2026-07-12-18-19-20.png)
Photograph: (viralbhayani/Instagram)
Alia bhatt-Akansha Ranjan Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आकांक्षा रंजन (Akansha Ranjan) की दोस्ती के चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों को कई बार एक साथ खास मौके पर देखा जाता है. अब आकांक्षा की शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने आलिया के फैंस का दिल जीत लिया.वायरल वीडियो में आलिया अपनी बेस्ट फ्रेंड की चूड़ा सेरेमनी के दौरान उनके हाथों पर कलीरे बांधती हुई नजर आईं. इस खूबसूरत पल को देखकर एक्ट्रेस के फैंस दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आकांक्षा की शादी में आलिया ने निभाई खास रस्म
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के बिल्कुल पास एक सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं. आलिया चूड़ा सेरेमनी के दौरान बेहद प्यार से आकांक्षा के हाथों में पारंपरिक कलीरे बांधती हैं. इस दौरान आकांक्षा के फैमिली और करीबी लोग भी नजर आए. आपको बता दें कि यह वीडियो पहले पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसके बाद आलिया के फैंस इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस आलिया को परफेक्ट ब्राइड मेड बताते हुए तारीफ कर रहे हैं.
आलिया के लुक्स ने लोगों का खींचा ध्यान
इस खास रस्म के मौके पर आलिया भट्ट गोल्डन बॉर्डर वाली ग्रे साड़ी कैरी करती हुई नजर आईं. जिसे उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया हुआ था. वहीं, गोल्ड ईयररिंग्स, मांग टीका, सनग्लासेस और सिंपल बन हेयरस्टाइल से उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. इस लुक में वह काफी एलिगेंट नजर आ रही थीं. वहीं, दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर लाल रंग की साड़ी और गोल्डन हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले ब्लाउज में बहुत हसीन दिख रही थीं. चूड़ा सेरेमनी के दौरान की दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहे हैं.
आकांक्षा ने पति संग शेयर की शादी की तस्वीरें
आकांक्षा और शरण शर्मा ने अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर वेडिंग सेरेमनी की कई फोटो पोस्ट कीं. इन फोटो में दोनों बहुत प्यारे नजर आए. एक फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथे नजर तो दूसरे में रजिस्टर मैरिज करते हुए दिखाई दिए. इन फोटो में फैमिली और दोस्तों के साथ बिताए कई इमोशनल और खुशियों से भरे पल देखने को मिले. आकांक्षा ने अपनी शादी की फोटो शेयर कर लिखा, 'तू ना तो घर-घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता.' बता दें कि यह पंक्तियां 'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म के एक गाने की हैं, जिसे खुद शरण शर्मा ने डायरेक्टर किया था. बता दें कि शादी के अगले दिन 12 जुलाई को मुंबई के जूहू स्थित होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का भी रखा गया. जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के शामिल होने की खबर है.
वर्कफ्रंट पर दोनों हैं बिजी
वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा रंजन कपूर हाल ही में सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी 'इक्का' में नजर आई थीं, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' का भी हिस्सा रहीं. वहीं शरण शर्मा की बात करें तो उन्होंने बतौर डायरेक्टर 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से फिल्मों में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का डायरेक्शन किया. इन दोनों फिल्मों में जाह्नवी कपूर नजर आई थीं. शरण शर्मा फिलहाल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कुकू की कुंडली' (Kuku Ki Kundli) को लेकर भी सुर्खियों में हैं जो ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इसमें डिजिटल सुपरस्टार भुवन बाम और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीदेवी पर फिदा थे अक्षय कुमार, पत्नी ट्विंकल के सामने कर चुके कुबूल, एक्ट्रेस के बारे में कही थी ये बात
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें