Rajat Dalal Hit Thar: रजत दलाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी थार कार से दूसरी कार में टक्कर मारते हुए नजर आ रहे हैं. इस मामले को लेकर यूट्यूबर ने अपनी सफाई दी है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. आइए जानते हैं.
Rajat Dalal Hit Thar: रजत दलाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी थार कार से दूसरी कार में टक्कर मारते हुए नजर आ रहे हैं. इस मामले को लेकर यूट्यूबर ने अपनी सफाई दी है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. आइए जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/30/rajat-dalal-2026-08-30-14-06-46.png)
Rajat Dalal Hit Thar: 'बिग बॉस 18' और 'द 50' फेम रजत दलाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार उनका कोई नया बयान या कोई रियलिटी शो नहीं है. दरअसल, वह एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं. जिसमें वह अपनी थार से पार्किंग में खड़ी दूसरी कार को ठोकते हुए नजर आए. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोग हैरान रह गए कि आखिर यूट्यूबर ने ऐसा क्यों किया. अब उन्होंने इस मामले में पूरी सफाई दी है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
गुस्से में पार्किंग में खड़ी कार में ठोकी अपनी थार
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला फरीदाबाद के एक पार्किंग एरिया का है. जहां पर रजत दलाल ने अपनी थार को पार्क किया हुआ था. जब वह वापस आए तो उनकी थार के सामने में एक सफेद कलर की कार खड़ी दिखी. जिससे उनकी कार ब्लॉक हो गई. रजत ने बताया कि उन्होंने करीब 45-50 मिनट तक कार के मालिक का इंतजार किया लेकिन वह नहीं आया. जिसके बाद उन्होंने अपनी थार को निकालने के लिए सामने खड़ी कार में ठोकते हुए उसे साइड कर दिया. इसी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
45-50 इंतजार करने के बाद भी नहीं आया मालिक
सोशल मीडिया के जरिए रजत दलाल ने दावा किया कि उनके साथ ये ड्रामा हर रोज का है. उनकी गाड़ी के आसपास लोग कई सारी गाड़ियां पार्क करके चले जाते हैं, वो गाड़ी के निकलने तक की जगह नहीं छोड़ते. इस वजह से उन्हें कई बार काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है. जब गाड़ी का मालिक आता है, तब जाकर उनकी गाड़ी फ्री होती है और वो निकल पाते हैं. इस वीडियो में भी रजत ने बताया कि उन्होंने करीब 45-50 मिनट तक उस शख्स का इंतजार किया, जो उनकी गाड़ी के आगे-पीछे गाड़ी लगाकर चला गया.
🛑 Rajat Dalal waited for 45 minutes in a parking lot as a car was blocking his Thar. After waiting, he simply moved the car with his Thar and left. 💀#RajatDalalpic.twitter.com/X8CFoLst3y
— Digital News Hub (@digital_newshub) August 29, 2026
शेयर किए पिछले वीडियो
इसके अलावा रजत दलाल ये भी बताया कि इन गाड़ियों के ऊपर किसी ने अपना कॉन्टैक्ट नंबर नहीं डाला था, जिन्हें वो कॉल करके अपनी गाड़ी निकलवा सकें. इसी कारण से उन्होंने ये कदम उठाया. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रजत ने पिछले कई दिनों के वीडियो शेयर किए, जिसमें ये साफ देखा गया कि उनकी गाड़ी को लोग अपनी गाड़ी से ब्लॉक करके चले जाते हैं. रजत ने इंस्टाग्राम के जरिए इस विवाद पर ये भी सफाई दी कि ये कोई प्रमोशनल वीडियो या किसी स्क्रिप्टेड नहीं है. यहां पर ऐसा हाल पार्किंग को लेकर रोज होता है और वो एरियल शॉट किसी ड्रोन से नहीं लिया गया बल्कि उनके जिम से लिया है, जो एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर है. रजत ने साफ शब्दों में इस पूरे विवाद पर कहा है कि हर चीज की लिमिट होती है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/30/rajat-dalal-2-2026-08-30-14-29-18.png)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/30/rajat-dalal-1-2026-08-30-14-29-59.png)
रजत दलाल के बारे में जानिए
रजत दलाल के करियर के बारे में बता करें तो वो एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर और पावरलिफ्टर के तौर पर भी जाने जाते हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह वीडियो अपलोड करते रहते हैं. रजत रियलिटी शो बिग बॉस 18 और 'द 50' में भी नजर आ चुके हैं. उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इसके साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो रजत ने मार्च 2026 में अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर और एथलीट माही से शादी की थी, उन्होंने इस रिश्ते को काफी लंबे समय तक सीक्रेट रखा था,जिसको लेकर वह उस समय बहुत चर्चा में रहे थे.
ये भी पढ़ें: समय रैना का 'लेटेंट 2' शो फिर विवाद में आया, बिहारियों पर कमेंट करने पर बुरे फंसे कॉमेडियन, नेताओं ने जताई आपत्ति
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें