इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का पेंटोग्राफ टूटा: गोरखपुर रेलवे प्लेटफॉर्म के ओवरहेड तार में उठी चिंगारी, यात्री घबराए, देखें VIDEO - Gorakhpur News

Published on 2 सित॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Railway Station News | Izatnagar Express Overhead Wire Spark Video

इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का पेंटोग्राफ टूटा:गोरखपुर रेलवे प्लेटफॉर्म के ओवरहेड तार में उठी चिंगारी, यात्री घबराए, देखें VIDEO

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर जंक्शन पर बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गोरखपुर से चलने वाली 15009 इज्जतनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आने के लिए ओल्ड वाशिंग पिट से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान रात करीब 9:15 बजे इंजन का पेंटोग्राफ अचानक टूट गया।

पेंटोग्राफ टूटने के साथ ही इंजन का बिजली से संपर्क कट गया और ओवरहेड बिजली के तार में चिंगारी उठने लगी। तार और पेंटोग्राफ में चिंगारी उठती देखकर आसपास मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रेन को रोकने के लिए आवाज लगाई।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के चिल्लाने और ट्रेन को रोकने की आवाज सुनाई दे रही है।

प्लेटफार्म पर आने से पहले ही रोकी गई ट्रेन 15009 इज्जतनगर एक्सप्रेस ओल्ड वाशिंग पिट से गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-9 पर प्लेस होने के लिए आ रही थी। इसी दौरान इंजन के पेंटोग्राफ में पहले अचानक चिंगारी उठी और कुछ ही देर में पेंटोग्राफ टूट गया।

पेंटोग्राफ टूटने के बाद इंजन का ओवरहेड बिजली लाइन से संपर्क टूट गया। समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गोरखपुर जंक्शन की पूर्वी साइड की लाइनें हुईं प्रभावित पेंटोग्राफ टूटने के कारण गोरखपुर जंक्शन की पूर्वी साइड की सभी रेल लाइनें करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं। घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को दी गई।

इसके बाद ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी प्रक्रिया शुरू की। रेलवे कर्मचारियों ने सबसे पहले इंजन के पेंटोग्राफ को नीचे किया। इसके बाद इंजन को आगे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। 10:20 बजे पेंटोग्राफ नीचे किया गया रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन विभाग ने करीब रात 10:20 बजे इंजन का पेंटोग्राफ नीचे किया। इसके बाद इंजन के आगे वाले पेंटोग्राफ को ओवरहेड इक्यूपमेंट से कनेक्ट किया गया। तकनीकी व्यवस्था पूरी होने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई। रात 10:37 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची ट्रेन तकनीकी काम पूरा होने के बाद इज्जतनगर एक्सप्रेस को रात 10:37 बजे गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर प्लेस करने के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही पूर्वी साइड की प्रभावित रेल लाइनों पर संचालन को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। चिंगारी देखकर सहमे यात्री घटना के समय प्लेटफार्म और आसपास मौजूद लोगों ने जब ओवरहेड तार और पेंटोग्राफ में चिंगारी उठती देखी तो कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

.