सिक्किम में खौफनाक भूस्खलन, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

Published on 25 सित॰ 2026

Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

Updated: Fri, 25 Sep 2026 09:29 AM (IST)

पहाड़ों से नीचे बहा मलबा (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिक्किम के रिंबी में भारी बारिश के कारण हुआ विनाशकारी भूस्खलन, जिसमें 30 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं और एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया. प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है.

Sikkim Landslide Video: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो सामने आया है. भारी बारिश के बीच पहाड़ों की ऊपरी ढलानों से मिट्टी, चट्टानों और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिससे निचले इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इस घटना में 30 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं.

पहाड़ी ढलान से बड़ी मात्रा में नीचे आ रहा है मलबा

वीडियो में पहाड़ी ढलान से बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा नीचे की ओर बहता दिखाई दे रहा है. लगातार बारिश के कारण जमीन के और खिसकने का खतरा बना हुआ है. रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में पहले से ही भूस्खलन की गतिविधियां प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं. सिक्किम सरकार के मुताबिक प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

रिंबी का RCC पुल भी बहा

रिंबी में भारी बारिश और बाढ़ के बाद 28 घरों के 128 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. वहीं, भूस्खलन के मलबे ने NiK Kholsa स्ट्रीम के आसपास भी खतरा बढ़ाया है. बारिश के दौरान मलबे से भरा पानी रिंबी गांव की ओर बह रहा है. प्रशासन के अनुसार मलबे के बहाव के कारण रिंबी का RCC पुल भी बह गया है.

ये भी पढ़ें: Video: सिक्किम में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से घरों को नुकसान, 128 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

CM प्रेम सिंह तमांग ने जताई चिंता

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार के लिए लोगों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags