बांसवाड़ा में बारिश के लिए कराई गई मेंढक-मेंढकी की शादी, गाजे-बाजे के साथ निकली बारात, देखें VIDEO

Published on 16 जुल॰ 2026

VIDEO: देश के कुछ हिस्सों में इस साल जहां अच्छी-खासी बारिश हुई, वहीं कुछ इलाके अब भी मानसून के लिए तरस रहे हैं। आलम ये है कि बारिश नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। क्योंकि, समय पर अगर बारिश नहीं हुई तो फसलों को काफी नुकसान पहुंचेगा। लिहाजा, कुछ जगहों पर बारिश के लिए तो लोग अजीबोगरीब नुस्खे भी अपना रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के बांसवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी (Frog wedding) का विवाह कराया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि वागड़ क्षेत्र में अब तक बारिश नहीं हुई है। लिहाजा, अच्छी बारिशी कामना को लेकर यहां के लोगों ने एक अनूठे धार्मिक-लोक परंपरागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित देगली माता चौक पर विधि-विधान के साथ मेंढक और मेंढकी का विवाह संपन्न कराया गया। इतना ही नहीं इस आयोजन में पारंपरिक विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। गाजे-बाजे के साथ बिंदोली निकाली गई और बारात का स्वागत किया गया। इसके अलावा देगली माता चौक पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेंढक-मेंढकी के सात फेरे भी करवाए गए, मंगलसूत्र भी पहनाया गया। इस दौरान मेंढक मेंढकी को नई पोशाक भी पहनाई गई। देखें वीडियो...

लोगों की अनोखी मान्यता

इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे और उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। वहीं, आयोजकों का कहना है कि लोक मान्यताओं के अनुसार मेंढक-मेंढकी का विवाह कराने से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी वर्षा होती है। इसी विश्वास के साथ क्षेत्र में शीघ्र अच्छी बारिश की कामना करते हुए यह अनूठा आयोजन किया गया। फिलहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Lakhveer Singh Shekhawat

लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article