रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहन बाजार पहुंचा बुजुर्ग, लोग बोले- मासूम चोर; VIDEO जमकर हो रहा वयारल| Navbharat Live

Published on 21 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 21, 2026 | 03:41 PM IST

विज्ञापन

सार

MP Railway Bedsheet Kurta: मध्य प्रदेश के छतरपुर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहनकर बाजार में घूमता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

Elderly man reaches market wearing a kurta made from a railway bedsheet; people call him an 'innocent thief' — video goes viral.

रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहना युवक (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Indian Railway Bedsheet Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है। इसमे एक बुजुर्ग भारतीय रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहना है और आराम से बाजार में घूम रहा है। वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मीम्स बना रहे हैं। दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे की संपत्ति चोरी की खबरें एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है।

सब्जी खरीदने के दौरान वीडियो वायरल

यह वीडियो ranjeet_official24 नाम के एक इंस्टाग्राम आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो में यूजर साफ कहता दिख रहा है कि ये देखो काका को गौरिहार के बाजार में देखो। यूजर वीडियो में बता रहा है कि यह कुर्ता वेस्टर्न रेलवे के चद्दर से बना है और इसे पहनकर व्यक्ति मजे से घूम रहा है। शुरुआत में वह व्यक्ति थोड़ा असहज नजर आया, लेकिन उसके बाद तो फुल कॉन्फिडेंस के साथ बाजार में सब्जी खरीदने लगा।

मध्य प्रदेश का है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला वीडियो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का बताया जा रहा है। जिले के गौरीहार बाजार में एक बुजुर्ग रेलवे की चादर से बना कुर्ता पहने हुए साफ दिखाई दे रहा है। ध्यान से देखने पर कुर्ते में रेलवे का लोगो भी स्पष्ट दिख रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

View this post on Instagram

यूजर्स ने बताया मासूम चोर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, वेस्टर्न रेलवे को वेस्ट साइड बना दिया। एक अन्य यूजर ने व्यक्ति को मासूम चोर बता दिया। एक यूजर ने लिखा चोर मचाए शोर। वहीं, किसी ने मजाक में व्यक्ति को रेलवे का ब्रांड एंबेसडर कह दिया।

ये भी पढे़ं- दिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र! 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, देखें झड़प का VIDEO

RTI मे हुआ खुलासा

हाल ही में एक रेलवे की एसी कोच के सामान को लेकर दायर एक आरटीआई रिपोर्ट में कई खुलासे हुए थे। रिपोर्ट में ट्रेन के एसी कोचों से हर साल लाखों तौलिए, बेडशीट, कंबल गायब होने की जानकारी सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक, यात्री अक्सर सफर के दौरान इन्हें भी अपने साथ घर लिए जाते हैं और इसका हर्जाना रेलवे कर्मचारियों को चुकाना पड़ता है। यह हर्जाना उनकी अपनी सैलरी से देना पड़ता है। वीडियो सामने के बाद कुछ लोगों ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp