Video- बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे JE को घेरा, 15 मिनट तक पीटा, 1 घंटे तक बंधक बनाए रखा: 30 लोगों पर FIR

Published on 23 सित॰ 2026

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि विभाग के जेई को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो  आज सामने आया है, जिसमें कुछ लोग जेई के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

मामला बागड़पुर गांव का है, जहां 18 सितंबर को जेई सुदीप कुमार शर्मा विभागीय टीम के साथ बिजली कनेक्शनों की जांच करने पहुंचे थे। टीम के मुताबिक एक उपभोक्ता के मीटर की इनकमिंग केबल में कट मिला था। आरोप है कि इसी जरिए हीटर और आसपास की दुकानों में बिजली पहुंचाई जा रही थी। टीम ने जांच की रिकॉर्डिंग शुरू की तो वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया।

वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने का आरोप

जेई की शिकायत के अनुसार कहासुनी के बाद मौके पर और लोग जुट गए। आरोप है कि जेई को चारपाई पर बैठाकर उनके साथ करीब 15 मिनट तक मारपीट की गई और बाद में लगभग एक घंटे तक उन्हें वहां रोके रखा गया। विभागीय कर्मचारियों ने घटना रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीनकर वीडियो हटाने का भी आरोप है। हालांकि एक ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया, जो चार दिन बाद सोशल मीडिया पर सामने आया।

पुलिस के पहुंचने के बाद जेई को वहां से निकाला गया और उनकी शिकायत पर केस दर्ज हुआ। नामजद आरोपियों में संजीव, उसका बेटा, ग्राम प्रधान पति नवनीत कुमार, सुधांशु, अंकित और मोहित शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की भी जानकारी दी है।

पढ़ें :- NAUTANWA:खबर चली तो भड़के रेस्टोरेंट संचालक, पत्रकार के खिलाफ वीडियो वायरल करने का आरोप

ग्रामीणों ने भी उठाए सवाल

मामले में ग्रामीणों और किसान संगठन की ओर से पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विरोध किया गया है। उनका आरोप है कि जांच के दौरान जेई का व्यवहार ठीक नहीं था और इस पक्ष की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिले आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

बिजनौर जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव बागड़पुर में चेकिंग करने पहुंचे बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) संदीप कुमार के साथ दबंगों द्वारा अभद्रता, बंधक बनाने और जानलेवा मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। दबंगों की इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल… pic.twitter.com/Q3WXsJCPml

— Dinesh shukla (Journalist) 🇮🇳 (@Dinehshukla) September 23, 2026

पढ़ें :- पहले जहरीला इंजेक्शन, फिर दबाया गला..., दहेज के लिए छत से पत्नी को फेककर तोड़ दी टांग