पंचकूला के सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जमकर तबाही मचा दी। अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले सड़क से गुजर रही इरिटिगा कार को टक्कर मारी, फिर लेन का लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ती हुई एक मकान के बाहर खड़ी टोयोटा हाईराइडर में जा घुसी। टक्क
.

पंचकूला में घर के बाहर खड़ी टोयोटा हाईराइडर को पीछे से टक्कर के बाद मौके पर ब्लैक स्कॉर्पियों।
अब जानिए कैसे हुआ हादसा और पीड़ित के आरोप
- पीड़ित बोला नशे में थे युवक: शिकायतकर्ता संदीप गोयल के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 से 5:15 बजे तेज धमाके की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकले। मौके पर देखा कि PB-09-AS-4329 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी थी। कार में चार युवक सवार थे। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चारों शराब और नशीले पदार्थों के प्रभाव में थे तथा उन्होंने खुद बताया कि वे नाइट क्लब से लौट रहे हैं।
- 112 पर दो बार कॉल, डोप टेस्ट की मांग: शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 5:18 बजे डायल-112 पर सूचना दी। पहली बार पहुंची पुलिस टीम को उन्होंने चारों युवकों का मेडिकल, डोप टेस्ट और वाहन की एफएसएल जांच कराने का अनुरोध किया, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। बाद में दूसरी बार सूचना देने पर पुलिस चारों युवकों को अपने साथ मेडिकल जांच के लिए ले गई।
- सबूत फेंकने का भी आरोप: शिकायत में दावा किया गया है कि हादसे के बाद चारों युवक कार से कोई सामान निकालकर कुछ दूरी पर फेंक आए। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि यह नशीले पदार्थ या घटना से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सबूत हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूरी घटना उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।
- 12 घंटे बाद करवाया मेडिकल : पीड़ित के अनुसार सुबह 5 बजे की घटना में शाम 5 बजे आरोपी युवकों का मेडिकल करवाया गया। जिससे टेस्ट में नशे की मात्रा बेहद कम मिलने की आशंका है। पुलिस ने जिस प्रकार से कार्रवाई की है, वो गैरजिम्मेदाराना रही है।

पंचकूला सेक्टर-15 थाने में खड़े कार सवार युवक।
आरोपी बोले : NRI दोस्त के साथ शॉपिंग करने आए
कार सवार चारों युवकों ने पुलिस को बताया कि वे अपने NRI दोस्त के साथ शॉपिंग करने के लिए आए थे। चंडीगढ़ में होटल नहीं मिलने के कारण वे पंचकूला की तरफ आ गए थे। इरिटिगा ड्राइवर की वजह से हादसा हुआ है। हादसे के समय उनकी गाड़ी का एडास सिस्टम बंद होने के कारण कंट्रोल नहीं बन पाया।
पुलिस ने मौके पर बुलवाई क्राइम टीम, करवाया मेडिकल
पंचकूला सेक्टर-14 पुलिस थाना के जांच अधिकारी ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो ड्राइवर मनमीत सिंह निवासी बेगोवाल (कपूरथला) के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1984 की धारा-3, बीएनएस की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और धारा 324(5) (एक लाख रुपए से अधिक की क्षति पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में ऐसे किसी नशे की पुष्टि नहीं हुई है। क्राइम टीम से भी गाड़ी का मुआयना करवाया गया है।