
पंजाबी गाने पर लड़की ने किया जोरदार डांसImage Credit source: Instagram/purvi_tripathi_17
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने तो धमाल मचा रखा है. एक लड़की पंजाबी गाने की बीट पर ऐसा जबरदस्त डांस कर रही है कि देखते ही देखते वीडियो हर जगह छा गया है. ये क्लिप इंस्टाग्राम पर @purvi_tripathi_17 नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई है और पोस्ट होते ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई.
वीडियो में जो सबसे ज्यादा लोगों को खींच रहा है, वो है इस लड़की की एनर्जी. मतलब, एक सेकंड के लिए भी ऐसा नहीं लगता कि वो थक रही है या उसका जोश कम हो रहा है. गाने की हर बीट पर उसकी बॉडी का मूवमेंट एकदम परफेक्ट बैठ रहा है. जहाँ गाना तेज होता है, वहाँ उसके स्टेप्स भी और तेज और पावरफुल हो जाते हैं.
पंजाबी ट्रैक पर धांसू डांस
सिर्फ डांस स्टेप्स ही नहीं, उसके एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं. कई बार होता है कि लोग डांस तो अच्छा कर लेते हैं पर चेहरे पर वो बात नहीं आती, पर यहां ऐसा बिल्कुल नहीं है. आंखों से लेकर स्माइल तक, हर चीज गाने के मूड के साथ एकदम मैच कर रही है. कभी शरारत भरा लुक, कभी फुल कॉन्फिडेंस वाला अंदाज. इसी वजह से वीडियो देखते वक्त नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है और सबसे बड़ी बात, उसका कॉन्फिडेंस. कैमरे के सामने वो बिल्कुल भी नर्वस नहीं लग रही. जिस तरह से वो खुलकर, बिना किसी झिझक के डांस कर रही है, वो देखकर ही पता चलता है कि उसे डांस का असली पैशन है. उसे देखकर लगता ही नहीं कि वो सिर्फ रील के लिए डांस कर रही है, बल्कि वो उस पल को पूरी तरह से जी रही है.
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, कमेंट सेक्शन में तो जैसे तारीफों की बाढ़ आ गई. लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं. कोई लिख रहा है – “क्या एनर्जी है”, तो कोई उसके एक्सप्रेशन का फैन हो गया है. कई यूजर्स ने लिखा है कि पंजाबी गाने पर इतना क्लीन और पावरफुल डांस बहुत कम देखने को मिलता है.
यह भी पढ़ें: महिला ने पेड़ों के ऊपर देखा रहस्यमयी नजारा, कैमरा जूम किया तो सामने दिखी मच्छरों की फौज
कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि इस लड़की में एक प्रोफेशनल डांसर वाली सारी खूबियां हैं. उसका स्टाइल, उसका बॉडी बैलेंस और गाने के लिरिक्स के साथ उसकी लिप-सिंकिंग, सब कुछ टॉप नॉच लग रहा है. अब तो आलम ये है कि ये वीडियो सिर्फ इंस्टाग्राम तक ही सीमित नहीं रहा, इसे लोग व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक और दूसरी जगहों पर भी जमकर शेयर कर रहे हैं. फीड स्क्रॉल करते ही बार-बार यही वीडियो सामने आ रहा है.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More