Viral Video: Sweety Tera Drama सॉन्ग पर लड़की के एनर्जेटिक मूव्स ने लूट ली महफिल, एक्सप्रेशन और मूव्स ने मचाया तहलका

Published on 21 अग॰ 2026

Viral Video: Sweety Tera Drama सॉन्ग पर लड़की के एनर्जेटिक मूव्स ने लूट ली महफिल, एक्सप्रेशन और मूव्स ने मचाया तहलका

Sweety Tera Drama पर लड़की का धमाकेदार डांसImage Credit source: Social Media

सोशल मीडिया खोलो तो आजकल हर जगह बस यही एक वीडियो दिख रहा है. गाना बजता है – Sweety Tera Drama… और उसके साथ ही ये लड़की स्क्रीन पर आते ही पूरा माहौल ही बदल देती है. दरअसल इस गाने की बीट ही ऐसी है कि पैर खुद-ब-खुद थिरकने लगते हैं. मजेदार, थोड़ी नटखट सी और एकदम देसी वाइब वाला गाना है. और लड़की ने इसी बीट को बिल्कुल पकड़ लिया है.

शुरुआत में हल्के-फुल्के स्टेप्स से शुरू करती है, फिर धीरे-धीरे जोश बढ़ता जाता है. एक के बाद एक ऐसे-ऐसे मूव्स दिखाए हैं कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए. कहीं हाथों का जादू, कहीं कमर के ठुमके और कहीं आँखों से किया गया कमाल का एक्सप्रेशन.

बीट पर किया जोरदार डांस

सबसे बड़ी बात ये है कि डांस में जरा भी बनावट नहीं लग रही. ऐसा लग रहा है जैसे वो गाने को सच में एन्जॉय कर रही है, दिल से डांस कर रही है. और यही चीज लोगों को सबसे ज्यादा कनेक्ट कर रही है. कई बार होता है ना, डांस अच्छा होता है पर एक्सप्रेशन मिसिंग होते हैं. यहां ऐसा बिल्कुल नहीं है. गाने के हर बोल पर उसके चेहरे पर अलग ही भाव आ रहे हैं – कभी नखरे, कभी शरारत, कभी प्यारी सी स्माइल. इसी वजह से ये वीडियो सिर्फ एक डांस क्लिप नहीं, एक पूरा परफॉर्मेंस बन गया है.

वीडियो अपलोड होते ही वायरल होना शुरू हो गया. कुछ ही घंटों में हजारों-लाखों लोगों ने इसे देख लिया. कमेंट सेक्शन में जाओ तो लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि क्या गजब का डांस है, तो कोई बोल रहा है एक्सप्रेशन तो नेक्स्ट लेवल हैं. कई यूजर्स ने तो इसे अभी तक का बेस्ट डांस कवर बताया है इस गाने पर.

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में यंग दिखने का ऐसा जुनून, 285 KM दूर पहुंचा शख्स, बदला लुक तो लोग हुए कन्फ्यूज

लड़कियां इस वीडियो को सेव करके इसके स्टेप्स सीखने की कोशिश कर रही हैं, तो लड़के बार-बार यही रील रिपीट पर देख रहे हैं. इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स तक, हर प्लेटफॉर्म पर ये क्लिप धूम मचा रही है. लोग इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी खूब कर रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button