वीवो T5x 5G का नया फ्यूजन रेड कलर वेरिएंट आज 30 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और ...और पढ़ें

Vivo के 7,200 mAh बैटरी वाले फ्यूजन रेड 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपना नया Vivo T5x 5G फोन लॉन्च किया था जिसे शुरुआत में तो कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में पेश किया, लेकिन कुछ दिन पहले कंपनी ने इसका एक नया ‘फ्यूजन रेड’ (Fusion Red) कलर वेरिएंट पेश किया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन ‘साइबर ग्रीन’ और ‘स्टार सिल्वर’ कलर ऑप्शन में उपलब्ध था।
नया फ्यूजन रेड वेरिएंट सिर्फ नए कलर के साथ आया है। इसके डिजाइन के अलावा फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले और 7,200mAh की बैटरी मिल रही है।
वहीं आज यानी 30 जुलाई से Vivo T5x 5G के नए फ्यूजन रेड कलर वेरिएंट की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। ग्राहक इसे Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और कंपनी के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Vivo T5x 5G की कीमत
- फोन के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये
- फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये
- फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस नए फोन में 6.76 इंच की फुल-HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले में आई कम्फर्ट मोड और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है, जिससे लंबे टाइम तक यूज के दौरान आंखों पर कम दबाव पड़ता है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज होने पर यह फोन 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप दे सकता है।
Vivo T5x 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी लवर्स के लिए Vivo T5x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जहां 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP बोकेह कैमरा मिल रहा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।