मिड रेंज में ग्रेंड होगा Vivo S2 स्मार्टफोन, प्रीमियम डिजाइन के साथ स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस और दमदार फोटोग्राफी भी - vivo s2 teaser confirms imminent launch in india hints at premium design

Published on 28 जुल॰ 2026

Vivo भारत में अपनी S-सीरीज की वापसी करते हुए Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. Vivo S2 स्मार्टफोन की भारत में वापसी

  2. 6 अगस्त को लॉन्च होने की संभावना

  3. ZEISS लेंस और दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo लंबे समय बाद भारत में अपनी S-सीरीज की वापसी कर रहा है। कंपनी ने Vivo S2 स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज किया है। फिलहाल इस फोन के लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। अब इस फोन का एक प्रोमो पोस्टर सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन और परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी शेयर की है।

Vivo S1 स्मार्टफोन भारत में 2019 में लॉन्च हुआ था। अब कंपनी Vivo S2 स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस अपकमिंग फोन के इंडिया लॉन्च को कंपनी ने अमेजन पर टीज करते हुए डिजाइन शोकेस किया है। इस अपकमिंग फोन का डिजाइन Vivo X300 FE की तरह हो सकता है। इसके साथ ही फोन में ZEISS ब्रांड के कैमरा लेंस और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Vivo ने फिलहाल अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल नहीं किए हैं। कंपनी ने टीजर पोस्टर में अपकमिंग फोन के कुछ फीचर्स हाइलाइट किए हैं। कंपनी का कहना है कि इस फोन का डिजाइन फ्लैगशिप स्मार्टफोन से इन्स्पायर्ड होगा। इसके साथ ही फोन की परफॉर्मेंस दमदार होगी। यह फोन शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी ऑफर करेगा। इसके साथ ही फोन में यूजर्स इमर्सिव ऑडियो विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन का रियर डिजाइन क्लीन होगा, जिसमें हॉरिजेन्टल डुअल कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। संभव है कि वीवो का यह फोन मिड रेंज सेगमेंट में प्रीमियम लुक के साथ आएगा।

Vivo S2 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Vivo S2 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर, 8GB की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 6.59-इंच का 1.5K 120Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन को 7,000mAh की बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

कैमरा स्पेक्स के बारे में बताया जा रहा है इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीवो के इस फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। वीवो ने फिलहाल इस फोन के स्पेक्स के बारे में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। संभव है कि इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी इसके स्पेक्स और फीचर्स ऑफिशियल कर सकती है।