Vizag School Tragic Incident: होमवर्क न करने पर शिक्षिका ने जड़ा थप्पड़; सदमे में 6 वर्षीय एलकेजी छात्र की गोद में गिरकर मौत - Haribhoomi

Published on 21 अग॰ 2026

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल में 6 वर्षीय एलकेजी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि होमवर्क पूरा न करने पर क्लास टीचर ने बच्चे को बुरी तरह डांटा और थप्पड़ मारा, जिसके बाद दहशत में आए मासूम की तबीयत बिगड़ी और वह शिक्षिका की गोद में ही गिर पड़ा।

vizag lkg student death teacher slapped

इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश फैल गया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

  • Published: 21 Aug 2026, 11:33 AM IST
  • Last Updated: 21 Aug 2026, 11:33 AM IST

स्कूलों में छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और शारीरिक दंड पर कानूनी रोक के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विशाखापट्टनम के एक निजी स्कूल में होमवर्क के नाम पर एक छह साल के मासूम के साथ हुई इस कथित बर्बरता ने पूरे शिक्षा तंत्र और स्कूल प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश फैल गया है और पुलिस प्रशासन ने मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आई थप्पड़ मारने और बेहोश होने की दास्तान
पुलिस द्वारा हासिल किए गए क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना साफ नजर आ रही है। फुटेज के अनुसार शिक्षिका पहले बच्चे को डांटती दिखाई दे रही है, जिससे घबराकर बच्चा रोने लगता है और दोनों हाथ जोड़कर दया की गुहार लगाता है।

A six-year-old boy died after being allegedly beaten up by his school teacher this morning over homework.

According to officials of Vizag One Town Police Station, where a case has been registered, police have taken CCTV footage from a camera in the classroom that shows the… pic.twitter.com/uzY7N2XXiF

— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) August 20, 2026

इसके बाद शिक्षिका ने उसके कपड़े ठीक किए और फिर उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ लगने के कुछ ही सेकंड बाद बच्चा बुरी तरह खांसने लगा और अचानक बेसुध होकर शिक्षिका की गोद में गिर गया। फुटेज में शिक्षिका बैठे-बैठे ही बच्चे को उठाने की कोशिश करती दिखती है, लेकिन मासूम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, परिजनों में भारी रोष
मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने उन्हें कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी। बच्चे के पिता को स्थानीय रसोइयों के जरिए इस हादसे की जानकारी मिली। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बच्चे को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया।

पिता ने उन दावों को भी पूरी तरह खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था कि बच्चा स्कूल आने से पहले बीमार था। परिजनों ने आरोपी शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बीएनएसएस धारा 194 के तहत मामला दर्ज, शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा
स्थानीय पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम स्कूल में मौजूद गवाहों के बयान दर्ज कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।

वहीं आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।