Volkswagen Taigun GT Facelift Review: कितनी बदली फॉक्‍सवैगन की मिड साइज एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा? - volkswagen taigun gt facelift review after 300 km drive features and performance

Published on 13 सित॰ 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Volkswagen Taigun Facelift Review: फॉक्‍सवैगन ने कुछ समय पहले ही मिड साइज एसयूवी ताइगुन के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में फॉक्‍सवैगन की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ समय पहले ही Volkswagen Taigun Facelift को लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च के कुछ समय के बाद हमें इस एसयूवी के GT वेरिएंट को चलाने का मौका मिला। इस दौरान हमने इसे इंजन, फीचर्स, ड्राइविंग के मामले में कई कसौटियों पर परखने की कोशिश की। जिसके बाद हम आपको बता रहे हैं कि क्‍या इस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है।

volkswagen taigun gt jagran 21320

कैसी है Volkswagen Taigun GT Facelift

फॉक्‍सवैगन की ओर से सबसे नई एसयूवी के तौर पर ताइगुन को भारत में ऑफर किया जा रहा है। लॉन्‍च के साथ इस एसयूवी में बदलाव किए गए हैं जिसको कई लोग पसंद भी कर रहे हैं। पहले के मु‍काबले अब इसके फ्रंट में ग्रिल, बंपर और हेड लाइट्स को बदला गया है। साथ में अब इस एसयूवी के फ्रंट में पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। अब इस एसयूवी के रियर में जो टेल लाइट दी गई है, वह अनलॉक करते हुए काफी अच्‍छा एनिमेशन ऑफर करती है, जो देखने में काफी अच्‍छा लगता है। एसयूवी के रियर में अब कनेक्‍टिड लाइट दी गई है जिसके बीच में जो इलूमिनेटिड बैजिंग मिलती है जो रात के समय काफी अच्‍छी लगती है। इसके साथ ही इसमें सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, वाइपर, रियर पार्किंग सेंसर, नया रियर बंपर भी इसमें दिया गया है।

volkswagen taigun gt jagran 21325

कैसा है इंटीरियर

फॉक्‍सवैगन ने इस एसयूवी के जीटी वेरिएंट को सिंगल टोन इंटीरियर दिया है। जिसके साथ इसमें नया 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, पैनोरमिक सनरूफ, लाल एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, चार्जिंग पोर्ट, वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स को दिया है। इस एसयूवी में 385 से 1405 लीटर का बूट स्‍पेस मिलता है जो सामान रखने के लिए काफी अच्‍छा है।

volkswagen taigun gt jagran 21322

कितनी है सुरक्षित

फॉक्‍सवैगन की ताइगुन जीटी फेसलिफ्ट में सुरक्षा का भी अच्‍छा ध्‍यान रखा गया है। इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, ईएससी, टीपीएमएस, हिल होल्‍ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा को दिया गया है। इसमें दिए गए रियर पार्किंग कैमरा की क्‍वालिटी पहले से बेहतर हुई है लेकिन इसमें 360 डिग्री कैमरे जैसे फीचर को भी देकर निर्माता इसे और बेहतर विकल्‍प बना सकती है। इसमें भले ही ADAS न हो लेकिन अच्‍छी बिल्‍ड क्‍वालिटी और सेफ्टी जरूर मिलती है।

volkswagen taigun gt jagran 21324

कितना दमदार इंजन

फॉक्‍सवैगन की इस गाड़ी में एक लीटर और 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के विकल्‍प मिलते हैं। हमने इसके 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को चलाया जिसके साथ सात स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 150 पीएस की पावर और 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ एसयूवी को बेस एग्‍जॉस्‍ट मिलता है और गियर शिफ्टिंग काफी अच्‍छी तरह से होती है।

volkswagen taigun gt jagran 21326

समीक्षा

इस एसयवी को चलाते हुए विजिबिलिटी की परेशानी नहीं होती। इसका इंफोटेनमेंट सिस्‍टम भी अच्‍छा है, लेकिन इसमें ब्रॉन्‍डेड ऑडियो सिस्‍टम देकर इसे और बेहतर किया जा सकता है। बाकी टच में किसी भी तरह की समस्‍या नहीं होती। नए डिजिटल इंस्‍ट्रमेंट क्‍लस्‍टर में काफी जानकारी मिल जाती है, जो सफर के दौरान काफी उपयोगी साबित होती है। साथ में रियल टाइम माइलेज की जानकारी भी मिलती है जो काफी अच्‍छी बात लगी। हमने करीब 300 किलोमीटर से ज्‍यादा का सफर इसमें किया, लेकिन सीट से कोई परेशानी नहीं लगी। ताइगुन के पुराने वर्जन में एसी की समस्‍या थी, जिसे अब सुधार दिया गया है। अपने सफर में हमने 40 डिग्री के आसपास भी सफर किया और इस दौरान हमको गाड़ी में एसी से शिकायत नहीं हुई। इस एसयूवी में रियर विंडो पर सनशेड नहीं दिया गया है और पीछे की ओर कोई भी लाइट नहीं दी गई है, जिससे रात के समय जरूरत पड़ने पर परेशानी हो सकती है। लेकिन पहले के मुकाबले अब इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो काफी लोगों को आकर्षित कर सकता है। वही रात के समय इस एसयूवी में दिया गया इलूमिनेटिड लोगो आपको काफी अच्‍छा लग सकता है।

एसयूवी में भले ही 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है, जो पहले की तरह ही सात स्‍पीड डीएसजी के साथ आता है, लेकिन अगर आप माइलेज की चिंता कर रहे हैं तो एसयूवीसे अच्‍छी माइलेज लेने का तरीका भी आसान है। जब इसके इंजन पर ज्‍यादा लोड नहीं होता तो यह खुद ही दो सिलेंडर पर चलती है और इससे माइलेज बेहतर हो जाती है। खुली सड़कों और हाइवे पर क्रूज कंट्रोल के साथ यह तकनीक आपको अच्‍छी माइलेज दे सकती है।

volkswagen taigun gt jagran 21323

क्‍यों खरीदें और क्‍यों न खरीदें

अगर आपको ऐसी एसयूवी चाहिए जो न सिर्फ दिखने में अच्‍छी हो बल्कि उसमें काम के फीचर्स भी मिलते हों। गाड़ी में सिर्फ बैठकर न जाना हो बल्कि गाड़ी चलाने का बेहतरीन अनुभव भी लेना हो। माइलेज भी चाहिए जिससे जेब पर ज्‍यादा भारी न पड़े और ऑडियो का ठीक अनुभव भी चाहिए तो इस एसयूवी को खरीदा जा सकता है।

लेकिन ADAS, 360 डिग्री कैमरा, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम जैसे फीचर चाहिए, डीजल इंजन चाहिए तो अन्‍य विकल्‍पों पर विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?