Weekly Horoscope 27 July-2 August: शिव पंचाक्षर मंत्र से बनेंगे धनु के काम, मकर वाले दुर्घटनाओं से रहें सतर्क, कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल

Published on 23 जुल॰ 2026

Weekly Horoscope  26 July - 2 August 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal:  26 जुलाई सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि  जुलाई का तीसरा  सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

27 जुलाई से 2 अगस्त तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह व्यापारियों का व्यापार अच्छा चलेगा। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को थोड़े से प्रयास से ही पराजित कर सकते हैं। खून संबंधी रोगों से बचने का प्रयास करें। कचहरी के कार्यों को सावधानी पूर्वक कार्य करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। भाग्य से आपको इस सप्ताह मामूली सहयोग ही मिल पाएगा।

इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 जुलाई तथा 2 अगस्त को दोपहर की बाद का समय कार्यों को करने हेतु आपके लिए प्रभावशाली है।

सप्ताह के बाकी सभी दिन ठीक-ठाक हैं।  

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके जीवन साथी के लिए उत्तम है। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर वह कोई कार्य करते हैं जहां से धन प्राप्त हो सकता है तो उनको धन प्राप्ति का अच्छा योग है। उनके व्यापार में लाभ होगा। इस सप्ताह आपको अपने संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए। कचहरी के कार्यों में परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है।

इस सप्ताह आपके लिए 29 और 30 जुलाई अनुकूल है। 27 और 28 जुलाई को आपको सजग रह करके कार्यों का निष्पादन करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह आपके संतान के लिए उत्तम है। उनका आपको अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी। परीक्षाओं में उनको सफलता प्राप्त होगी। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए,अन्यथा लोग आपकी प्रतिष्ठा को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। धन आने का मामूली योग है। कर्मचारी और अधिकारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा।  

इस सप्ताह आपके लिए 31 जुलाई तथा एक और दो अगस्त की दोपहर तक का समय सफलता प्राप्त करने के लिए अनुकूल है। 29 और 30 जुलाई को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्व शीर्ष का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग मिलेगा। छात्रों की पढ़ाई ठीक-ठाक चलेगी। उनको परीक्षाओं में सफलता का योग है। आपके माता-पिता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई और बहनों के साथ आपके संबंधों में थोड़ा तनाव आ सकता है। कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। आप अपने शत्रुओं को इस सप्ताह आसानी से पराजित कर सकते हैं। थोड़ा सा प्रयास करना पड़ेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 27 और 28 जुलाई   का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए मददगार है। 31 जुलाई तथा एक और दो अगस्त  को किसी भी कार्य को करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: