![]()
साप्ताहिक राशिफल सभी 12 राशि वालों के लिए
Weekly Horoscope 13 to 19 July 2026 : नया सप्ताह कई राशियों के लिए करियर, कारोबार, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में नए अवसर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह शुक्र और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल वृषभ राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में तथा गुरु कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। इस सप्ताह में 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, 15 जून को गुरु अस्त हो जाएंगे। ग्रहों की यह स्थिति कई लोगों के लिए उन्नति के योग बना रही है, वहीं कुछ राशियों को धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी।
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार सप्ताह की शुरुआत भगवान के स्मरण से करें। प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य को अर्घ्य दें, भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु का ध्यान करें तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न, जल और वस्त्र का दान करें। माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेने से ग्रहों के शुभ फल में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि 13 से 19 जुलाई 2026 का सप्ताह मेष से लेकर कन्या राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
यह सप्ताह आपके लिए नई संभावनाओं और आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। सप्ताह की शुरुआत में बिजनेस से जुड़ी कोई नई डील लाभ दिला सकती है। यदि पिछले कुछ समय से मनचाही पोस्ट या जिम्मेदारी नहीं मिल पा रही थी तो गुरुवार के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना भी होगी।
व्यापार करने वाले लोगों के लिए नए ग्राहकों और नए अनुबंध मिलने के योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में समय की कमी के कारण कुछ दूरी महसूस हो सकती है। अपने साथी को समय दें और अनावश्यक बहस से बचें। विवाहित जीवन सामान्य रहेगा।
स्टूडेंट्स, विशेषकर मैनेजमेंट और आईटी से जुड़े विद्यार्थियों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और अधिक कार्यभार से बचें। नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद आपके लिए लाभदायक रहेगी।
सप्ताह का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें, श्री सूक्त का पाठ करें तथा गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 1 और 3
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह परिवार और करियर दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।
व्यवसाय में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा, लेकिन मंगलवार और बुधवार को वाणी पर विशेष संयम रखें। किसी करीबी रिश्तेदार से मतभेद होने की आशंका है।
प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न करेगी।
विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अनुकूल है। पढ़ाई के साथ योग और ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ेगी तथा सफलता के योग मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि खान-पान में लापरवाही न करें। पर्याप्त पानी पीना लाभदायक रहेगा।
सप्ताह का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग: बैंगनी और सफेद
शुभ अंक: 3 और 9
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर निर्माण के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। सूर्य और बुध आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।बिजनेस करने वालों के लिए सप्ताह लाभदायक रहेगा। नई डील, नए संपर्क और नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना और निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी।
प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। विवाहित जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।गुरुवार के आसपास स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। मौसम के अनुसार खान-पान रखें और पर्याप्त आराम करें।
सप्ताह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और बैंगनी
शुभ अंक: 5 और 6
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। नौकरी में लंबे समय से चल रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सप्ताह के मध्य से मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन भविष्य में इसका लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। नए निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
प्रेम संबंधों में मंगलवार के आसपास तनाव की स्थिति बन सकती है। रिश्ते में विश्वास बनाए रखें और संवाद की कमी न होने दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। नियमित अभ्यास सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन राहु के प्रभाव के कारण छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें।
सप्ताह का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें तथा उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 4 और 6
भाग्य प्रतिशत: 65%
सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में भी नए अवसर सामने आएंगे। बुधवार के बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लंबे समय से रुका कोई कार्य पूरा हो सकता है।
प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को एकाग्र होकर पढ़ाई करनी होगी। योग और ध्यान करने से मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी और अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी दिनचर्या नियमित रखें।
सप्ताह का उपाय: सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और हरा
शुभ अंक: 5 और 8
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। निवेश से पहले पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लव लाइफ में विश्वास और समर्पण बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन से लाभ मिलेगा।
सप्ताह का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा चावल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और आसमानी
शुभ अंक: 5 और 7
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
यह सप्ताह आपके लिए भाग्य और कर्म दोनों को मजबूत करने वाला रहेगा। सूर्य और बुध भाग्य भाव में होने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य के बाद राहत मिलेगी और कार्यस्थल पर दबाव कम होता दिखाई देगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट और नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है।
गुरुवार के आसपास परिवार में किसी शुभ आयोजन या उत्सव का माहौल बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ यात्रा का योग भी बन सकता है। विद्यार्थियों को लापरवाही से बचना होगा और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। सप्ताहांत में खान-पान को लेकर सावधानी रखें, अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सप्ताह का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 5 और 7
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्य वृद्धि और कार्यक्षेत्र में सुधार का संकेत दे रहा है। गुरु नवम भाव में होने से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। नौकरी में पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए अनुबंध और नए ग्राहकों से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में धार्मिक कार्यों या किसी शुभ आयोजन में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही चिंता सप्ताहांत तक कम हो जाएगी। प्रेम जीवन में स्थिरता और समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने पर लाभ मिलेगा।
सप्ताह का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा सप्त अन्न, तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 4 और 6
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक सुधार लेकर आएगा। सूर्य और बुध सप्तम भाव में होने से नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य के बाद धन लाभ की संभावना है। व्यापार में पुराने रुके भुगतान मिलने से राहत मिलेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन बुधवार के आसपास रक्तचाप या तनाव से जुड़ी परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना होगा।
सप्ताह का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और धार्मिक पुस्तक का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 5 और 6
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत का फल देने वाला रहेगा। गुरु सप्तम भाव में होने से व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा। प्रेम जीवन में गंभीरता बढ़ेगी और कुछ जातकों के रिश्ते विवाह की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
सप्ताह का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, दुर्गासप्तशती का पाठ करें तथा सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 4 और 8
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
यह सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए मिश्रित लेकिन प्रगतिदायक रहेगा। सूर्य पंचम भाव में होने से विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्यों में भी प्रगति होगी। व्यापार में मित्रों और सहयोगियों की मदद से लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन में समय देने से रिश्ते मजबूत होंगे। राहु के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, विशेषकर हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्या वाले लोग सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती जाएगी।
सप्ताह का उपाय: शिवलिंग पर जलाभिषेक करें तथा मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
शुभ अंक: 4 और 7
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जुलाई 2026 तक
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर, शिक्षा और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक रहेगा। गुरु पंचम भाव में होने से संतान और विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में आपकी सक्रियता और मेहनत रंग लाएगी तथा गुरुवार के बाद परिस्थितियां अधिक अनुकूल होती जाएंगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी या गलतफहमी हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। शुक्र के प्रभाव से रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा या आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
सप्ताह का उपाय: प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और लाल
शुभ अंक: 1 और 3
भाग्य प्रतिशत: 55%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
सुजीत जी महाराज author
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article