Weekly Horoscope 7-13 September 2026 Mesh Vrash Mithun Kark: सितंबर का दूसरा सप्ताह और नए महीने की शुरुआत में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
साप्ताहिक ग्रह गोचर
इस सप्ताह सूर्य सिंह राशि में रहेंगे।
मंगल गोचर
इस सप्ताह मंगल मिथुन राशि में रहेंगे।
गुरु गोचर
इस सप्ताह गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
शुक्र गोचर
इस सप्ताह शुक्र तुला राशि में रहेंगे।
शनि गोचर
इस सप्ताह वक्री शनि मीन राशि में रहेंगे।
राहु गोचर
इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
बुध गोचर
इस सप्ताह (Weekly Horoscope 2026) बुध प्रारंभ में सिंह राशि में रहेगा इसके बाद 7 सितंबर को दोपहर 12:59 बजे से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि में बुध उच्च के हो जाते हैं। इस कारण बुध का विशेष असर साप्ताहिक राशिफल पर रहेगा।
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Rashifal)
यह सप्ताह आपके संतान के लिए अच्छा रह सकता है। उनको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अविवाहित जातकों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त हो सकती है। नये वैवाहिक संबंध भी आएंगे। धन प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। भाई बहनों के साथ थोड़ा असंतुलन हो सकता है । इस सप्ताह आपके लिए 7, 8 और 9 तारीख सफलता दायक हैं। इन तारीखों में आपको प्रतिष्ठा भी प्राप्त हो सकती है।
12 और 13 तारीख को आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
Weekly Horoscope 7-13 September 2026: इस सप्ताह धनु के बाद धन आने के उत्तम योग, शिव पंचाक्षर मंत्र से बनेंगे मकर के काम, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि साप्ताहिक राशिफल (Vrash Rashifal)
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। भाई बहनों की उन्नति हो सकती है। यह सप्ताह आपके संतान के लिए भी उत्तम रहेगा। आपके संतान को सफलता प्राप्त होगी। अगर आपको कोई रोग है तो उससे आपको मुक्ति मिल सकती है। इस सप्ताह छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
इस सप्ताह आपके लिए 9 ,10 और 11 तारीख सफलता प्राप्त करने के लिए श्रेष्ठ है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं ।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
यह भी पढ़ें: Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Mithun Rashifal)
यह सप्ताह आपके भाई बहनों के लिए उत्तम है। आपके संतान को भी सुख प्राप्त होगा। आपको भी धन लाभ होगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जनता में आपका सम्मान बढ़ेगा। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है। छात्रों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। आपके जीवन साथी और माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
इस सप्ताह आपके लिए 7, 12 और 13 तारीख विभिन्न प्रकार से उपयोगी हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Kark Rashifal)
इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। आपको जनता में सम्मान प्राप्त हो सकता है। जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपका और आपके माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाई बहनों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। उनको भी प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है।
इस सप्ताह आपके लिए सात के दोपहर के बाद से लेकर 8 और 9 तारीख कार्यों को करने में मददगार है। 7 तारीख के दोपहर तक आपको सचेत रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 7-13 Sepetmber 2026: 10 और 11 सितंबर सिंह के लिए क्यों है लकी, कन्या को मिलेंगे विवाह के प्रस्ताव, पढ़ें तुला-वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल