व्हाट्सएप जल्द यूजर्स को थर्ड-पार्टी AI एजेंट्स और बॉट्स को सीधे ऐप से जोड़ने का विकल्प दे सकता है. नए फीचर के जरिए हर AI एजेंट की अलग चैट होगी, जिससे यूजर्स व्हाट्सएप छोड़े बिना इन सर्विसेज से बातचीत कर सकेंगे. फिलहाल इस फीचर को सीमित एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए देखा गया है. आने वाले महीनों में इसका दायरा ज्यादा यूजर्स तक बढ़ाया जा सकता है.
सेटिंग्स में मिलेगा नया AI एजेंट्स सेक्शन
व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने इस फीचर को व्हाट्सएप एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.35.3 में देखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप की सेटिंग्स में एक नया एजेंट्स सेक्शन दिया जा सकता है, जहां यूजर्स कम्पैटिबल AI सर्विसेज को जोड़ और कॉन्फिगर कर सकेंगे. यूजर्स हर एजेंट को अपनी पसंद का नाम और प्रोफाइल फोटो भी दे सकते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक व्हाट्सएप अकाउंट के साथ अधिकतम 5 AI एजेंट्स को जोड़ने की सुविधा मिल सकती है.
API की से ऐसे जुड़ेगा AI एजेंट
रिपोर्ट के अनुसार, AI एजेंट को कॉन्फिगर करने के बाद व्हाट्सएप एक API की जनरेट कर सकता है. यूजर को इस की को उस सर्विस में डालना होगा, जहां AI एजेंट होस्ट किया गया है. इसके बाद एजेंट को व्हाट्सएप चैट से लिंक किया जा सकेगा. अलग-अलग सर्विसेज के लिए इसे सेट करने का तरीका अलग हो सकता है. कनेक्शन को रीसेट करने के लिए यूजर्स नई API की भी जनरेट कर सकेंगे. फिलहाल व्हाट्सएप ने इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
अलग चैट में होगा AI से बातचीत
AI एजेंट को लिंक करने के बाद वह व्हाट्सएप में अपनी अलग चैट के अंदर काम करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंट को यूजर की दूसरी चैट, कॉन्टैक्ट्स या मीडिया का एक्सेस नहीं मिलेगा. वहीं, AI एजेंट्स को ग्रुप चैट और कम्युनिटीज में जोड़ने का सपोर्ट भी नहीं दिया जा सकता है. यूजर्स सेटिंग्स में जाकर एजेंट का नाम और प्रोफाइल फोटो बदल सकेंगे या उसे हटा सकेंगे. एजेंट हटाने पर उसका कनेक्शन खत्म हो जाएगा, लेकिन पुरानी चैट हिस्ट्री व्हाट्सएप में बनी रहेगी. बाद में नई API की के साथ एजेंट को दोबारा कनेक्ट किया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: 4 कलर ऑप्शन में आएगा iPhone 18 Pro Max! कीमत और फीचर्स हुए लीक

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More