हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड होने के बावजूद वाईफाई की धीमी स्पीड के लिए अक्सर हमारी कुछ गलतियां जिम्मेदार होती हैं। ...और पढ़ें

WiFi की स्पीड बार-बार हो जाती है स्लो? आपकी ये 3 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में घर हो या ऑफिस, इंटरनेट हमारी रोजाना की जरूरत बन गया है, लेकिन कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान लेने के बावजूद भी WiFi की स्पीड अचानक स्लो हो जाती है। ऐसे में लोग फटाफट इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर या राउटर की गलती निकाल देते हैं, जबकि कई बार समस्या हमारी छोटी-छोटी गलतियों की कारण से हो जाती है।
अगर आपके घर का WiFi भी बार-बार स्लो हो रहा है, तो नीचे बताई गई तीन गलतियों पर सबसे पहले ध्यान दें। इन्हें सुधारने से इंटरनेट की स्पीड में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
राउटर को गलत जगह रखना
WiFi की स्लो स्पीड का सबसे बड़ा कारण राउटर की गलत लोकेशन हो सकता है। जी हां, कुछ लोग राउटर को रूम के कोने, अलमारी के अंदर या टीवी के पीछे रख देते हैं जिसकी वजह से WiFi सिग्नल पूरे घर में सही तरीके से नहीं फैल पाते।
इसलिए बेहतर होगा कि आप राउटर को घर के बीच वाले हिस्से में किसी ऊंची और खुली जगह पर रख दें। साथ ही उसे माइक्रोवेव, फ्रिज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से थोड़ी दूर रखें ताकि सिग्नल में रुकावट न आए।
बहुत सारे डिवाइस कनेक्ट होना
अगर एक ही WiFi नेटवर्क से मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, CCTV कैमरा, गेमिंग कंसोल और समेत कई अन्य डिवाइस एक साथ कनेक्टेड हैं, तो भी इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है। ऐसी कंडीशन में उपलब्ध बैंडविड्थ सभी डिवाइस में बंट जाती है, जिसके कारण किसी एक डिवाइस पर भी पूरी स्पीड नहीं मिल पाती।
इसलिए ऐसे में आप जिन डिवाइस का यूज नहीं कर रहे हैं, उन्हें WiFi से डिस्कनेक्ट कर दें। इससे बाकी डिवाइस पर बेहतर स्पीड देखने को मिल सकती है।
लंबे समय तक रीस्टार्ट न करना
राउटर अगर लगातार कई दिनों या हफ्तों से चल रहा है तो इसकी वजह से भी उसकी परफॉर्मेंस खराब हो सकती है। कैश और अस्थायी नेटवर्क प्रॉब्लम की वजह से स्पीड कम होने लगती है।
इसलिए एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हफ्ते में कम से कम एक बार राउटर को 30 से 60 सेकंड के लिए ऑफ करके दोबारा चालू करें। इसके अलावा समय-समय पर राउटर का Firmware Update भी जरूर चेक करें, ताकि नए अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहें।