WPL 2027 Auction: 146 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला, सिर्फ 27 स्लॉट खाली, इन 2 विदेशी प्लेयर्स का बेस प्राइस सबसे ज्यादा

Published on 19 अक्टू॰ 2026

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन के लिए कुल 146 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. हालांकि पांच फ्रेंचाइजी टीमों के पास मिलकर कुल 27 स्लॉट ही खाली हैं.

Google Search

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन के लिए कुल 146 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. हालांकि पांच फ्रेंचाइजी टीमों के पास मिलकर कुल 27 स्लॉट ही खाली हैं.

author-image

New Update

RCB WPL

RCB WPL

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का मंच पूरी तरह सज चुका है. इस बार यह ऑक्शन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि शहर में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के कुल 146 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि सभी पांच फ्रेंचाइजी टीमों के पास मिलकर कुल 27 स्लॉट ही खाली हैं, जिसके कारण अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए टीमों के बीच जमकर पैसों की बारिश और कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. इस साल शॉर्टलिस्ट किए गए 146 नामों में से 119 भारतीय और 27 विदेशी चेहरे शामिल हैं. भारतीय पूल की बात करें तो इसमें 22 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकीं (कैप्ड) और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगी.वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में 14 अनुभवी और 13 नई (अनकैप्ड) प्लेयर शामिल हैं, जिनमें एसोसिएट देशों की 6 खिलाड़ियों को भी इस लिस्ट में जगह दी गई है.

27 स्लॉट के लिए 20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगी टीमें

महिला प्रीमियर लीग 2027 की इस नीलामी में सभी पांच फ्रेंचाइजी के पास मिलकर कुल 27 स्लॉट ही उपलब्ध हैं. इनमें से 20 भारतीय खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित हैं, जबकि शेष 7 स्लॉट में विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है. सीमित जगह और शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट को देखते हुए सभी टीमों को कोच्चि में बहुत फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा और अपनी जरूरत के हिसाब से एक अचूक रणनीति तैयार करनी होगी.

इस बार के ऑक्शन पूल में बिना अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाली (अनकैप्ड) भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला रहने वाला है, क्योंकि कुल 97 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने इस रेस में अपनी दावेदारी पेश की है. वहीं दूसरी ओर 22 अनुभवी (कैप्ड) भारतीय महिला क्रिकेटर भी इस नीलामी का हिस्सा हैं, जिन्हें अपने पाले में करने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच बड़ी जंग देखने को मिल सकती है.

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 19, 2026

सोफिया डंकली और सोफी मोलिन्यूक्स का बेस प्राइस 50 लाख 

इस नीलामी में इंग्लैंड की धाकड़ बल्लेबाज सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स को सबसे महंगे बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में रखा गया है. इन दोनों विदेशी सितारों ने अपनी शुरुआती कीमत 50 लाख रुपये तय की है. इसके ठीक बाद, 40 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले क्लब में भारत की युवा सनसनी जी. कमालिनी और किरण नवगिरे के साथ-साथ विदेशी स्टार हीदर ग्राहम और जेस जोनासन अपनी दावेदारी पेश करेंगी. वहीं, इस ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमा रहे खिलाड़ियों में से 30 क्रिकेटरों ने 30 लाख रुपये की शुरुआती रिजर्व प्राइस के साथ अपना नाम रजिस्टर कराया है, जिन्हें अपने पाले में करने के लिए टीमों के बीच दिलचस्प होड़ देखने को मिल सकती है.

शाम 5:30 बजे से शुरू होगा WPL 2027 का मिनी ऑक्शन

केरल के कोच्चि शहर में आयोजित होने वाला महिला प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार (IST) शाम 5:30 बजे से लाइव शुरू होने जा रहा है. इस मिनी ऑक्शन के दौरान सभी पांचों फ्रेंचाइजी टीमें अपने पास बचे हुए सीमित खाली स्लॉट्स को भरने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों पर बड़ी बोलियां लगाती हुई नजर आएंगी. सभी टीमों का एकमात्र मुख्य मकसद अपनी कमियों को दूर करना और टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले अपने-अपने स्क्वाड को एक बेहद मजबूत तथा संतुलित रूप देना होगा.

यह भी पढ़ें:  'उसे थकाओ मत', रवि शास्त्री ने न्यूज़ीलैंड दौरे से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर कह दी ये बड़ी बात

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें