जो रूट ने रचा इतिहास, कोहली-रोहित से आगे बाबर आजम; WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

Published on 21 अग॰ 2026

Aug 21, 2026 05:42 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

जो रूट बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  के इतिहास में 3000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली और  रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बाबर आजम से पीछे हैं।

Most runs as captain in WTC

बतौर कप्तान WTC में सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम ने 366 के स्कोर तक पहुंचकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इंग्लैंड के हाथ में अभी भी 2 विकेट है। इससे पहले पाकिस्तान को उन्होंने 171 रनों पर समेट दिया था। इंग्लिश टीम के पास 195 रनोंकी बढ़त है। इंग्लैंड को इस मजबूत स्थिति में पहुंचाने में कप्तान जो रूट का भी अहम रोल रहा। जॉर्डन कॉक्स के साथ शतकीय साझेदारी कर उन्होंने अपनी टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 66 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रचने में कामयाब रहे।

जो रूट ने बतौर कप्तान WTC में पूरे किए 3000 रन

रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बतौर कप्तान 3000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक बार फिर इंग्लिश टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेल उन्होंने यह कारनामा किया।

रूट के नाम WTC में बतौर कप्तान अब 34 मैचों की 63 पारियों में 50.4 की औसत के साथ 3024 रन हो गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स 2182 रनों के साथ मौजूद हैं, जो उन्होंने 40 मैचों की 71 पारियों में बनाए। रूट और स्टॉक्स के बीच अच्छा खासा रनों का अंतर देखने को मिल रहा है।

बाबर आजम रोहित-कोहली से आगे

WTC में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आमज विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से आगे नजर आ रहे हैं। रूट की तरह बाबर आजम को भी एक बार फिर पाकिस्तान टेस्ट टीम की कमान संभालने का मौका मिला है।

बाबर आजम के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान 20 मैचों की 37 पारियों में 56.41 की औसत के साथ 1918 रन दर्ज हैं। वह इस लिस्ट में 5वें पायदान पर हैं।

वहीं विराट कोहली 1349 रनों के साथ 6ठे तो हिटमैन रोहित शर्मा 1254 रनों के साथ 8वें पायदान पर हैं। कोहली और रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब यह दोनों स्टार प्लेयर्स बस वनडे क्रिकेट में ही फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं।

जो रूट3024
बेन स्टोक्स2182
दिमुथ करुणारत्ने2160
क्रेग ब्रेथवेट1994
बाबर आजम1918
विराट कोहली1349
टॉम लैथम1338
रोहित शर्मा1254
डी सिल्वा1099
नजिमुल हुसैन शांतो1099

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें