Xiaomi लाया गजब का छोटू Speaker, फोन से चिपककर करेगा Sound Box और Stand दोनों का काम

Published on 19 अग॰ 2026

Aug 19, 2026 11:18 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Xiaomi ने नया मैग्नेटिक ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है जो फोन से चिपकर स्पीकर के साथ फोन स्टैंड का भी काम करता है। इसमें 3W लैपटॉप, IP67 रेटिंग, ब्लूटूथ 6.0 और RGB लाइट्स हैं।

Xiaomi Magnetic Speaker

Xiaomi Magnetic Speaker: फोन से चिपकेगा, गाने बजाएगा और Stand भी बन जाएगा

अगर आपको फोन पर वीडियो देखने या म्यूजिक सुनने के लिए बार-बार फोन को किसी चीज के सहारे टिकाना पड़ता है, तो Xiaomi का नया गैजेट आपके काम का हो सकता है। कंपनी ने एक छोटा सा Magnetic Bluetooth Speaker लॉन्च किया है, जो सिर्फ गाने बजाने का काम नहीं करता, बल्कि जरूरत पड़ने पर आपके फोन के लिए Stand भी बन जाता है। यानी एक ही डिवाइस से दो काम किए जा सकते हैं। इस स्पीकर की सबसे खास बात इसका Magnetic Design है। इसे फोन के पीछे लगाया जा सकता है और फिर फोन को स्टैंड की तरह टेबल पर टिकाकर वीडियो देखा जा सकता है। स्पीकर का वजन करीब 95 ग्राम है, इसलिए फोन के साथ लगाने पर यह बहुत ज्यादा भारी नहीं लगता है। आइए जानते हैं Xiaomi के इस छोटे लेकिन अनोखे गैजेट की कीमत और फीचर्स।

सम्बंधित सुझाव

discount

52% OFF

Zebronics Portable Bluetooth Speaker, 4W Output, Up to 6Hrs Playback, Magnetic Clip Design, BT v5.4, TWS Pairing, LED Indicator, Call Function, Media/Volume Control, Type-C (Clipper Pro, Black)

Zebronics Portable Bluetooth Speaker, 4W Output, Up to 6Hrs Playback, Magnetic Clip Design, BT v5.4, TWS Pairing, LED Indicator, Call Function, Media/Volume Control, Type-C (Clipper Pro, Black)

  • checkZebronics Portable Bluetooth Speaker
  • check4W Output
  • checkUp to 6Hrs Playback

₹1199

₹2499

खरीदिये

फोन से चिपकते ही हो जाएगा ON

Xiaomi ने इस छोटे स्पीकर में Hall Effect Sensor भी दिया है। यह सेंसर फोन के साथ स्पीकर के जुड़ने का पता लगा सकता है और उसके बाद स्पीकर अपने आप ऑन हो जाता है। यानी हर बार अलग से पावर बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छोटे आकार के साथ Xiaomi ने वजन को भी कम रखा है। यह Magnetic Speaker करीब 95 ग्राम का है। यानी फोन के साथ लगाने पर यह बहुत भारी महसूस नहीं होना चाहिए।

Xiaomi Speaker Magnetic की कीमत

Xiaomi Bluetooth Speaker Magnetic Version की कीमत 199 Yuan रखी गई है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 2,400 से 2,500 रुपए के आसपास बैठती है। फिलहाल यह भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इसे Black और Tan/Beige कलर में पेश किया गया है।

Xiaomi Magnetic Bluetooth Speaker के फीचर्स

स्पीकर के नीचे की तरफ एक Glowing RGB Ring दी गई है। यह लाइट अलग-अलग रंगों में बदलती है, जिसमें Blue, Purple और Pink जैसे शेड्स दिखाई देते हैं। खास बात यह है कि म्यूजिक बजने पर लाइट उसके साथ रिएक्ट भी कर सकती है। यह छोटा स्पीकर सिर्फ घर के अंदर इस्तेमाल करने के लिए नहीं है। इसमें IP67 Rating दी गई है, जिससे धूल और पानी से एक तय स्तर तक सुरक्षा मिलती है। स्पीकर में 650mAh की बैटरी दी गई है।

फोन के पीछे चिपकेगा नया Speaker

ऑडियो के लिए Xiaomi ने इसमें 1.5-inch Full-Range Driver दिया है, जिसकी पावर 3W है। ध्यान दें कि ज्यादा बेहतर आवाज में वीडियो या गाने सुनने के लिए इसका नहीं इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन Xiaomi ने इसमें एक और दिलचस्प फीचर दिया है। अगर एक स्पीकर की आवाज कम लगे तो दो स्पीकर्स को Pair करके Stereo Sound का मजा लिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि एक साथ 10 स्पीकर्स तक कनेक्ट किए जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi ने इसमें Bluetooth 6.0 दिया है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। हालांकि बॉक्स में Xiaomi चार्जिंग केबल या पावर अडैप्टर नहीं दे रही है। यानी चार्ज करने के लिए यूजर को अपना USB-C केबल इस्तेमाल करना होगा।