महिंद्रा XUV 7XO टेंशन बढ़ाने आ रही हुंडई की नई 7 सीटर SUV, मिलेंगे क्रेटा जैसे कई धाकड़ फीचर

Published on 28 जुल॰ 2026

Jul 28, 2026 06:22 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

हुंडई भी इस सेगमेंट में नई 7-सीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि यह एसयूवी नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई क्रेटा पर बेस्ड होगी। इसकी टक्कर महिंद्रा XUV 7XO और टाटा सफारी जैसी एसयूवी से होगी।

Representative Image

प्रतीकात्मक फोटो

Hyundai Creta

केवल

₹14,265/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

Mahindra XUV 7XO को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इंडियन मार्केट में महिंद्रा की इस एसयूवी की जबर्दस्त मांग है, लेकिन आने वाला समय इसके लिए इसके लिए थोड़ी परेशानी वाला हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई भी इस सेगमेंट में नई 7-सीटर एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा Alcazar को कंपनी की उम्मीद के अनुसार ग्राहकों का प्यार नहीं मिला और इसीलिए कंपनी एक बिल्कुल नए मॉडल पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि यह एसयूवी नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई क्रेटा पर बेस्ड होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी

रिपोर्ट्स के अनुसार नई जनरेशन क्रेटा अगले साल लॉन्च होगी। यह मौजूदा K2 प्लेटफॉर्म की जगह नए K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जिसका इस्तेमाल नई किआ सेल्टॉस में भी किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर हुंडई की नई 7-सीटर एसयूवी भी तैयार की जा सकती है। इसकी लंबाई लगभग 4.6 मीटर रहने की उम्मीद है, जिससे यह Mahindra XUV 7XO, Tata Safari और आने वाली Renault Boreal जैसी एसयूवी को सीधी टक्कर दे सकती है। फिलहाल इस एसयूवी की कोई टेस्टिंग तस्वीर सामने नहीं आई है। यही कारण है कि इसके डिजाइन को लेकर ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Hyundai Creta

Tata Safari

Hyundai Creta N Line

Hyundai New Generation Creta

Hyundai i20

नया Pleos इन्फोटेनमेंट सिस्टम

फीचर्स की बात करें तो नई 7-सीटर SUV में क्रेटा के कई मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें कंपनी का नया Pleos इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कॉम्पैक्ट पॉप-आउट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, बॉस मोड, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। थर्ड रो के पैसेंजर्स के लिए भी अडिशनल फीचर दिए जा सकते हैं।

शानदार सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी हुंडई इस एसयूवी को काफी मजबूत बना सकती है। K3 प्लेटफॉर्म पर बनी किआ सेल्टॉस को पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि नई क्रेटा और उस पर बेस्ड 7-सीटर SUV भी शानदार सेफ्टी ऑफर करेगी। इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, लेवल 2+ ADAS, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 360-डिग्री कैमरा के साथ कई और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है।

इंजन ऑप्शन

इंजन ऑप्शन की बात करें, तो कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, उम्मीद है कि इसमें नई क्रेटा वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे। इसके अलावा हुंडई की नई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी इस एसयूवी में देखने को मिल सकती है, जिसकी शुरुआत नई क्रेटा से होने की संभावना है।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

हुंडई ने फिलहाल इस नई 7-सीटर एसयूवी की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित ऑन-रोड कीमत मुंबई में लगभग Rs 18 लाख से Rs 28 लाख के बीच रहने की उम्मीद है।