Yogi to Contest from Ayodhya: अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ!.. अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकारा, खुद भी दी ये बड़ी चुनौती, सुनें .. | IBC24

Published on 10 अक्टू॰ 2026

Yogi Adityanath to Contest from Ayodhya: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनौती पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव में दम है तो वे भी अयोध्या से चुनाव मैदान में उतरें। मुकाबला आमने-सामने होना चाहिए।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

योगी बोले- अयोध्या मेरे लिए आस्था का केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या उनके लिए चुनावी राजनीति का नहीं, बल्कि आस्था का केंद्र है। इसके बावजूद उन्होंने चुनौती स्वीकार करने की बात कही। उनके बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सीएम योगी ने अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की चुनौती को स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने कहा है कि अब अखिलेश यादव में दम है तो वो भी अयोध्या से चुनावी मैदान में सामने आएं। मुकाबला आमने सामने होना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा है कि अयोध्या उनके लिए चुनाव का नहीं, आस्था का केंद्र है। फिर भी, वे माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वालों की चुनौती स्वीकार करते हैं।

अब देखना है कि अखिलेश यादव अयोध्या से लड़ने की हिम्मत जुटा पाते हैं या 40% स्वजातीय वोटर वाले क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे, ताकि हार की बेईज्जती से वो बच सकें।

— Sudhir Singh Gahlot (@RanaSudhirG) October 10, 2026

#WATCH | Balrampur: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Samajwadi Party's 'Bauwa' has become rattled. He can no longer see development. He even lacks the ability to recognise it. He challenges me to contest an election from Ayodhya. Akhilesh ji, Ayodhya is our sacred abode. I visit Ayodhya repeatedly to ensure there is no negligence in its development and that the identity of Uttar Pradesh is not tarnished. We go there not to contest elections, but to ensure its overall development..."

He further says, "I offer you a challenge. You come and file your nomination from Ayodhya, and I will also contest from there. Let us settle it once and for all. Why fight through your followers? The fight should be face-to-face. So, I am asking you to come, and I will come too."

— ANI (@ANI) October 10, 2026

अखिलेश यादव ने दी थी चुनाव लड़ने की चुनौती

Yogi Adityanath to Contest from Ayodhya: दरअसल, दो दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अखिलेश यादव अयोध्या के कृष्णापुर गांव में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम सपा के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के पैतृक घर पर आयोजित किया गया था। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

Yogi Adityanath to Contest from Ayodhya: अखिलेश यादव ने दावा किया कि पवन पांडेय को अयोध्या से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा लगातार सर्वे करा रही है और उसे उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। उन्होंने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों के मॉडल पर भी सवाल उठाए।

अब दोनों नेताओं के बयानों के बाद अयोध्या सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, आगामी चुनाव में दोनों नेता इस सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

अब है उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव?

बता दें कि, उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। हालांकि चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान नहीं किया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त होना है। ऐसे में चुनाव की तारीखों और मतदान कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग की ओर से की जाएगी।

Yogi Adityanath to Contest from Ayodhya: उत्तर प्रदेश विधानसभा में उपलब्ध दलवार आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 255 विधायक हैं, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) के 101 विधायक हैं। इसके अलावा अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के 9, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के 6 और निषाद पार्टी के 5 विधायक हैं।

वहीं, कांग्रेस के 2, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 2 और 3 असम्बद्ध सदस्य दर्ज हैं। इस तरह उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विधानसभा में कुल 396 विधायक दर्ज हैं, जबकि विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 403 है। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें, समाजवादी पार्टी ने 111 सीटें, कांग्रेस ने 2 सीटें और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 1 सीट जीती थी।

Read this Also: 

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दिल्ली जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई ‘कायरतापूर्ण’: सुप्रिया सुले

समूचे केरलम को एकीकृत बंदरगाह शहर में बदलने की योजना: मुख्यमंत्री सतीशन

कॉजपा युवाओं को गुमराह करने, कानून-व्यवस्था बाधित करने का प्रयास कर रही है : बिहार के मंत्री

पोलैंड में दो हमलों के बाद 76 लोगों को हिरासत में लिया गया, 50 हजार विद्यालयों की हुई जांच

आईओए चुनाव पांच दिसंबर को, उषा ने कहा अच्छे प्रशासन के लिये अहम कदम