महेंद्रगढ़16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इंजीनियर आलोक यादव।
महेंद्रगढ़ जिले के नीरपुर गांव के इंजीनियर आलोक यादव ने क्रोम ब्राउजर में एक और बग ढूंढकर गूगल से 1 हजार अमेरिकन डॉलर का इनाम जीता है। इससे पहले भी आलोक 2019 में 5 हजार अमेरिकन डॉलर का इनाम जीत चुके हैं।
आलोक की पत्नी भावना यादव ने बताया कि उनके पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर (गो-लैंग्वेज डेवलपर) हैं। वे शौकिया तौर पर बग स्पेशलिस्ट भी हैं। आलोक बीटेक करने के समय से ही बग ढूंढ रहे हैं, ताकि इंटरनेट को यूजर्स के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।
पहले भी जीत चुके पांच हजार अमेरिकन डॉलर
उन्होंने पहला बग 2017-18 में गूगल के क्रोम ब्राउजर में ढूंढा था। यह बग काफी गंभीर था, जिसके लिए गूगल ने उन्हें 2019 में 5 हजार अमेरिकन डॉलर (लगभग पौने चार लाख रुपए) का इनाम दिया था।
भावना ने बताया कि आलोक ने 2024 में गूगल को दो बग रिपोर्ट किए थे। इनमें से एक को गंभीर मानते हुए गूगल ने उन्हें 14 सितंबर को 1 हजार अमेरिकन डॉलर (लगभग 1 लाख रुपए) का पुरस्कार दिया है। यह राशि उनके खाते में भेज दी गई है।
अब तक आलोक गूगल से कुल 6 हजार अमेरिकन डॉलर के पुरस्कार जीत चुके हैं। उनके कुछ और बग पर अभी फैसला होना बाकी है। उन्होंने गूगल क्रोम के अलावा दूसरी ऐप्स और वेबसाइटों में भी बग ढूंढकर ठीक करवाए हैं।
कंप्युटर साइंस में बीटेक की
आलोक यादव ने एसवीएन स्कूल, नीरपुर से नॉन मेडिकल में बारहवीं पास की है। जेईई मेंस क्लियर करने के बाद उन्होंने जालंधर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीसीएस कंपनी में ट्रेनी इंजीनियर के तौर पर की थी। आलोक ख्यातिनाम दोहाकार और वरिष्ठ साहित्यकार रघुविंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता शील यादव के बेटे हैं। वे डॉ. अलका यादव के भाई हैं।
.
खबरें और भी हैं...
महेंद्रगढ़ में सीएम के खिलाफ प्रदर्शन 17 को: रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने से नाराज श्रमिक, बंद पड़े पोर्टल को खुलवाने की मांग

- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ में फायरिंग केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने रामपुरा की पहाड़ियों से पकड़ा; दो पर चलाई थी गोलियां

- कॉपी लिंक
शेयर
17 सितंबर को महेंद्रगढ़ आएंगे सीएम सैनी: लाडो लक्ष्मी योजना में आय सीमा बढ़ाने की कर सकते हैं घोषणा, विश्वकर्मा जयंती समारोह में होंगे शामिल

- कॉपी लिंक
शेयर
₹7.13 लाख की साइबर ठगी में 2 आरोपी काबू: नारनौल पुलिस ने राजस्थान से किए गिरफ्तार; वर्क फ्रॉम होम का दिया था लालच

- कॉपी लिंक
शेयर