Aug 16, 2026 03:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Bizotic Commercial Ltd के शेयर कल यानी सोमवार को एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे
- कंपनी ने एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है

Bizotic Commercial Ltd की तरफ से निवेशकों को एक शेयर पर 5 शेयर बोनस दिया जा रहा है।
Bonus Share: शेयर बाजार में इस हफ्ते दो कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इन दो में से एक कंपनी Bizotic Commercial Ltd है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 5 शेयर बोनस दिया जा रहा है। कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। बता दें, कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में शानदार रहा है।
किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Bizotic Commercial Ltd Bonus share record date)
Bizotic Commercial Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 17 तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी कल शेयर बाजार में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेंगे।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा (Bizotic Commercial share performance)
शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 3.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 685.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक 6 महीने में 34 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 158 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 1053 रुपये और 52 वीक लो लेवल 265 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 661 करोड़ रुपये का है।
दो साल में स्टॉक 1353 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में स्टॉक की कीमतों 1297 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
