ईशान किशन नंबर-1, सूर्या-सैमसन टॉप-5 में; T20I में 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

Published on 25 जुल॰ 2026

Jul 25, 2026 10:14 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

ईशान किशन इस साल भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वहीं टॉप-5 की लिस्ट पर नजर डालें तो पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन अभी भी यहां मौजूद हैं।

Ishan Kishan, Abhishek Sharma, Suryakumar Yadav

ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरा टी20 आज हरारे में खेला जाना है। इस मैच से पहले आईए एक नजर साल 2026 में भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालते हैं। ईशान किशन का बल्ला इस साल खूब चला है। 2025 के अंत तक वह भारत के टॉप-15 टी20 खिलाड़ियों की लिस्ट में भी नहीं थे, मगर डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार धाकड़ परफॉर्मेंस देने के बाद उनकी अचानक टीम इंडिया में एंट्री हुई और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में भी चुना गया। ईशान किशन ने किसी को निराश नहीं किया। वह इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। वहीं पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन, जो इस समय टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं है वह अभी तक टॉप-5 में बने हुए हैं।

ईशान किशन का कोई सानी नहीं

ईशान किशन के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में इस साल 33.42 की औसत और 180.46 के स्ट्राइक रेट के साथ 702 रन निकले हैं। यह रन उन्होंने 21 मैचों में बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑलओवर खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो यह भारतीय बल्लेबाज दूसरे पायदान पर है। ईशान किशन से ज्यादा इस साल सिर्फ ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह ने 812 रन बनाए हैं। इसी धाकड़ परफॉर्मेंस के चलते ईशान आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी पहले पायदान पर बने हुए हैं।

तिलक वर्मा और ईशान किशन

सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन टॉप-5 में

ईशान किशन के बाद इस लिस्ट में दूसेर पायदान पर स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा है, जिनके बल्ले से 2026 में 504 रन निकले हैं। ईशान और अभिषेक में लगभग-लगभग 200 रनों का अंतर है। अभिषेक ने यह रन 190.18 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला उस तरह नहीं चला जिसके लिए वह जाने जाते हैं, हालांकि वह धीरे-धीरे लय में लौट रहे हैं।

टोपी उतारकर संजू सैमसन का सम्मान करते कप्तान सूर्यकुमार यादव

तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यावद, जो फिलहाल अपनी खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर कर दिए गए हैं, वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने के बाद उनसे कप्तानी भी छीन ली गई है।

सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस साल 44 की औसत के साथ 484 रन निकले हैं।

फिस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे लिस्ट में चौथे तो संजू सैमसन पांचवें पायदान पर हैं। दुबे भारतीय टीम में फिनिशर का रोल अदा करते हैं, उन्हें खेलने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं मिलती। इसके बावजूद वह 482 रनों के साथ चौथे पायदान पर हैं।

वहीं संजू सैमसन को आयरलैंड के खिलाफ 2 तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया था। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला। हालांकि 15 साल का यह खिलाड़ी भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। पांचवें टी20 में सैमसन की वापसी हुई, मगर उन्होंने आखिरी बार भी निराश किया।

सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। वह इस साल 180.99 के स्ट्राइक रेट के साथ 400 रन बना चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल में उनकी लाजवाब पारियों के दम पर ही भारत खिताब जीता था। उनकी यह पारियां लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

ईशान किशन702
अभिषेक शर्मा504
सूर्यकुमार यादव484
शिवम दुबे483
संजू सैमसन 400

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें