मैं 10-20-50 दिन, छह महीना यहीं बैठूंगा, जब डीसीपी सचिन शर्मा से भिड़ गए राहुल गांधी- VIDEO

Published on 21 अग॰ 2026

Aug 21, 2026 08:59 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस अधिकारी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पुलिस अधिकारी के सामने एफआईआर दर्ज न होने की स्थिति में धरने पर बैठने के बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर FIR नहीं हुई, तो वह यहीं धरने पर बैठ जाएंगे।

Rahul Gandhi clashed with Delhi Police DCP Sachin Sharma during a protest an FIR has been registered in the pellet gun

राहुल गांधी बोले- एफआईर दर्ज नहीं हुई तो धरने परे बैठूंगा

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 'कॉकरोच प्रोटेस्ट' के दौरान कथित तौर पर पेलेट गन से घायल हुए व्यक्ति की एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश कर रहे थे। शाम होते-होते दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष की मांग को स्वीकार किया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि, इसके पहले राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के दफ्तर में कथित तौर पर पेलेट गन से पीड़ित साहिल लोचब को लेकर डीसीपी सचिन शर्मा के ऑफिस पहुंचे और वहां पर उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई, तो वह छह महीने भी यहां धरने पर बैठेंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली पुलिस अधिकारी से कहते हैं कि अगर इस मामल में एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वह धरने पर बैठेंगे। कांग्रेस ने नेता ने कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है और इसके पुख्ता प्रमाण उनके पास हैं इसलिए इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती, तो वह यहीं धरने पर बैठ जाएंगे।

एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तो धरने पर बैठूंगा- राहुल गांधी

कनॉट प्लेस थाने से निकल कर राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे। यहां पर भी एफआईआर लिखने में देरी होने पर वह वहींधरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा कि जब तक प्राथमिकी नहीं लिखी जाती है वह धरना स्थल से हटेंगे नहीं। खबरें सामने आने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी संसद मार्ग पहुंच गये। कई कार्यकर्ता थाने के अंदर पहुंचकर नारेबाजी करते भी सुनाई दिये। धरना स्थल पर गांधी के साथ पैलेटगन से पीड़ित साहिल उसके पिता दीपक तथा मां ज्योति के अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, सैलजा कुमारी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, रणदीपसिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, हरीश रावत सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने फिर दिखाए पीड़ित लड़के के जख्म

धरना स्थल पर मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा "छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है इसके उनके पास सबूत हैं। उन्होंने साहिल के शरीर पर लगे छर्रे मीडिया कर्मियों को दिखाते हुए कहा कि इसी तरह के तीन छर्रे इस युवक की आंख में हैं। लेडी हार्डिंग अस्पताल के डॉक्टर की रिपोर्ट में भी उसके शरीर में छर्रे होने की बात साफ तौर पर लिखी है। इन छर्रों के कारण साहिल की एक आंख की रोशनी चली गई है और उसके दिल के पास भी छर्रे हैं, जिन्हें छुआ नहीं जा सकता। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसने पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया, "तो सवाल एक ही है कि आपने नहीं चलाए तो किसी और ने छर्रे चला दिए होंगे और अगर किसी और ने भी छर्रे चलाए हैं तो तो भी अपराध हुआ है।"

गांधी ने कहा कि उनकी मांग केवल प्राथमिकी दर्ज करने की है। उनके साथ पीड़ित युवक साहिल की मां ज्योति और पिता दीपक भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि ऊपर से आदेश आया है कि प्राथमिकी दर्ज नहीं करनी है, लेकिन जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होती, वे यहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस देश में हजारों लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म और गरीबों के साथ अपराध होते हैं तथा नयी दिल्ली के कनॉट प्लेस में पैलेट गन चलाई गई है। उन्होंने कहा कि वह परिवार के लिए न्याय मांग रहे हैं और प्राथमिकी दर्ज होने तक यहां से नहीं जाएंगे। उनका कहना था कि सुबह वह खुद मंदिर मार्ग थाने गए थे, लेकिन वहां प्राथमिकी दर्ज करने से मना कर दिया गया और उन्हें यहां भेजा गया और अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही वे यहां से जाएंगे।

फिलहाल घायल छात्र साहिल की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राहुल गांधी और साहिल ने दिल्ली पुलिस थाने के सामने एफआईआर की कॉपी के साथ तस्वीर खिंचवाई। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह न्याय की तरफ एक नया कदम हैं।