₹10 लाख से कम में बेस्ट ऑटोमैटिक कारें! 25.75KM माइलेज, सनरूफ और दमदार फीचर्स के साथ

Published on 1 अग॰ 2026

₹10 लाख से कम में बेस्ट ऑटोमैटिक कारें! 25.75KM माइलेज, सनरूफ और दमदार फीचर्स के साथ

नई ऑटोमैटिक कार खरीदने का प्लान? जानिए ₹10 लाख से कम में कौन-सा मॉडल है सबसे दमदार

अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप एक ऑटोमैटिक कार खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं. ऐसे में सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए हमने Maruti Swift AMT, Tata Punch AMT, Honda Amaze CVT और Baleno AMT की कीमत, माइलेज, फीचर्स और ड्राइविंग अनुभव की तुलना की है, ताकि आपको अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर कार चुनने में आसानी हो.

Maruti Suzuki Swift AMT

Maruti Swift के ऑटोमैटिक (AGS) वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.03 लाख रुपये है. नई Swift का डिजाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी हो गया है. इसमें नई ग्रिल, LED DRLs और स्टाइलिश टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसे आकर्षक लुक देती हैं.इसके केबिन में ऑल-ब्लैक थीम, नया डैशबोर्ड डिजाइन और बेहतर क्वालिटी वाली सीटें मिलती हैं, जिससे अंदर बैठने पर प्रीमियम फील आता है.

Swift में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 80.46 bhp की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऑटोमैटिक वेरिएंट में यह कार करीब 25.75 kmp का माइलेज देने में सक्षम है.

Tata Punch AMT

Tata Punch के ऑटोमैटिक मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये है. यह एक माइक्रो SUV है, जो अपने मजबूत डिजाइन और ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस के लिए जानी जाती है.Punch में स्प्लिट हेडलैंप, 16-इंच अलॉय व्हील्स और मस्कुलर बॉडी डिजाइन मिलता है। इसके इंटीरियर में डुअल-टोन थीम, आरामदायक सीटें और बेहतर विजिबिलिटी दी गई है. इसके दरवाजे 90 डिग्री तक खुलते हैं, जिससे अंदर बैठना और सामान रखना आसान हो जाता है.

इसमें 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp पावर और 115 Nm टॉर्क देता है. फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर शामिल हैं.Punch को 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जो इसे सुरक्षित कारों में शामिल करती है. इसका 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स शहर में आसान ड्राइविंग अनुभव देता है और यह करीब 20.09 kmpl का माइलेज देती है.

Honda Amaze CVT

Honda Amaze के CVT ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.65 लाख रुपये है. यह एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान है, जिसका डिजाइन काफी एलिगेंट और क्लासिक है.इसमें क्रोम ग्रिल, LED हेडलैंप और चौड़ा बंपर मिलता है. अंदर की तरफ डुअल-टोन इंटीरियर, पीछे बैठने वालों के लिए अच्छा लेगरूम और 420 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है.

Amaze में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स काफी स्मूथ है और गियर बदलते समय झटके महसूस नहीं होते.फीचर्स में टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और पैडल शिफ्टर्स शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल एयरबैग्स, ISOFIX और ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसका माइलेज करीब 19.46 kmpl है.

कौन-सी कार आपके लिए बेहतर?

अगर आपको ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली कार चाहिए तो Maruti Swift AMT एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, मजबूत बॉडी और SUV जैसा अनुभव चाहने वालों के लिए Tata Punch AMT बेहतर ऑप्शन है. अगर आप आरामदायक ड्राइव और प्रीमियम सेडान पसंद करते हैं तो Honda Amaze CVT भी एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza vs Renault Kiger: 10 लाख के बजट में कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार और वैल्यू फॉर मनी?

अब बढ़ेगी iQube और Chetak की मुश्किल! 400Km रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button