₹11.49 लाख देने के बाद भी आसानी से नहीं मिलेगी ये SUV, हाई डिमांड से 105 दिन पहुंचा वेटिंग पीरियड!

Published on 22 अग॰ 2026

Aug 22, 2026 03:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

लॉन्च के बाद से इस SUV ने कई माइलस्टोन पार कर लिए हैं। सिएरा की इसी कामयाबी ने उसके वेटिंग पीरियड में भी इजाफ कर दिया है। दरअसल, आप इस महीने इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 15 सप्ताह (105 दिन) यानी 3 महीने से भी ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है।

Tata Sierra Waiting Period Up To 15 Weeks August 2026

105 दिन पहुंचा टाटा सिएरा का वेटिंग

Honda City

केवल

₹15,700/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

टाटा मोटर्स के लिए उसकी ऑल न्यू सिएरा शानदार सेल्स के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। लॉन्च के बाद से इस SUV ने कई माइलस्टोन पार कर लिए हैं। सिएरा की इसी कामयाबी ने उसके वेटिंग पीरियड में भी इजाफ कर दिया है। दरअसल, आप इस महीने इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 15 सप्ताह (105 दिन) यानी 3 महीने से भी ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, सिएरा के ICE मॉडल पर मैक्सिमम 8 सप्ताह और EV पर मैक्सिमम 15 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए है। हम यहां पर इसके वैरिएंट वाइज मॉडल के वेटिंग के बारे में बता रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

MG Astor

₹ 9.79 - 15.5 लाख

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 11.31 - 20.31 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

टाटा सिएरा का वेटिंग पीरियड अगस्त 2026
वैरिएंटवेटिंग पीरियड
पेट्रोल NA स्मार्ट6 से 8 सप्ताह
पेट्रोल NA अन्य वैरिएंट2 से 3 सप्ताह
पेट्रोल AT TGDI4 से 6 सप्ताह
डीजल MT2 से 3 सप्ताह
डीजल AT2 से 3 सप्ताह
प्योर 65 EV12 से 15 सप्ताह
EV अन्य वैरिएंट4 से 6 सप्ताह

Honda City

MG Hector

Mahindra Thar

Renault Bigster

सिएरा के लिए इंजन और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग वेटिंग पीरियड है। पेट्रोल NA स्मार्ट के लिए अभी 6 से 8 सप्ताह का वेटिंग पीरियड है, जबकि दूसरे नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वैरिएंट के लिए यह लगभग 2 से 3 सप्ताह है। पेट्रोल टर्बो-GDI ऑटोमैटिक वर्जन के लिए अभी लगभग 4 से 6 सप्ताह का समय लग रहा है। डीजल वैरिएंट मिलना थोड़ा आसान है। इनके मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों वर्जन के लिए अनुमानित वेटिंग पीरियड 2 से 3 सप्ताह है। सिएरा EV प्योर 65 के लिए वेटिंग पीरियड लगभग 12 से 15 सप्ताह है, जबकि दूसरे कॉन्फिगरेशन के लिए डिलीवरी का समय करीब 4से 6 सप्ताह है।

सिएरा का इंजन, फीचर्स और सेफ्टी

नई जनरेशन की टाटा सिएरा नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल के साथ आ रही है जो 158bhp और 255Nm जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड AT के साथ आता है। आप सिएरा को 1.5-लीटर NA पेट्रोल के साथ भी ले सकते हैं जो 105bhp और 145Nm जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है। इसमें एक अन्य ऑप्शन 1.5-लीटर फोर-पॉट डीजल इंजन है जो 116bhp और 260Nm देता है, इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT में से किसी एक के साथ लिया जा सकता है। BNCAP में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

सिएरा का केबिन कर्व जैसा ही है, लेकिन इसमें टाटा डिजाइन लैंग्वेज के कुछ एलिमेंट्स पहली बार शामिल किए गए हैं, जैसे ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, साउंड बार के साथ 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, HUD और एक नया सेंटर कंसोल दिया है। दूसरे फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें हैं। आइकॉनिक एल्पाइन रूफ को आज के जमाने के हिसाब से फिर से बनाया गया है, इसमें कोई कर्वेचर नहीं है। यह अब एक एक्सेंटेड फ्लैट ग्लास है। एक सनरूफ जगह बनाने में मदद करता है।

टाटा सिएरा के डिजाइन हाइलाइट्स में बॉक्सी सिल्हूट, अल्पाइन ग्लास रूफ, 19-इंच एलॉय व्हील्स, फुल-LED लाइट पैकेज, रियर स्पॉइलर और सिग्नेचर टाटा ग्रिल का नया वर्जन शामिल है। यह छह एक्सटीरियर और तीन इंटीरियर कलर स्कीम में उपलब्ध है। सिएरा के सभी वर्जन में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट मिलते हैं। इसकी लंबाई 4.6 मीटर है और व्हीलबेस 2.7 मीटर है। इसे 24 वैरिएंट में खरीद सकते हैं।

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

Hindi Newsऑटो न्यूज़₹11.49 लाख देने के बाद भी आसानी से नहीं मिलेगी ये SUV, 105 दिन पहुंचा वेटिंग!

See Less