पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की गोद में दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला (फाइल फोटो)।
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती 25 सितंबर को हर बार की तरह अलग-अलग जगह पर मनाई जाएगी। इस अवसर पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से 27 सितंबर को नूंह में ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 25 सितंबर को इनेलो सुप्
.
जजपा ने सिरसा के शक्कर मंदोरी गांव में जिला स्तर पर प्रोग्राम रखा है और वहां जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला नई प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उनके साथ जजपा के यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और अन्य जजपा नेता मौजूद रहेंगे। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली राजघाट में ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाएंगे।
इधर, पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा है। पूर्व मंत्री हर बार अपने आवास पर ही कार्यक्रम रखते हैं और यहां पर रानियां हलके सहित जिलेभर से कार्यकर्ता एवं अपने समर्थकों को बुलाते हैं। पहले ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने का कार्यक्रम होता है और बाद में पूर्व मंत्री समर्थकों को संबोधित करते हैं।

पिछले साल टाउन पार्क में जयंती मनाते हुए जजपा सुप्रीमो व साथ में अन्य कार्यकर्ता।
नई प्रतिमा होगी स्थापित
जजपा के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने वीडियो जारी कर कहा, चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती देशभर में मनाई जाएगी। गांव शक्कर मंदोरी में उनकी नई प्रतिमा स्थापित की जा रही है। जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान गांव के काफी लोग मौजूद रहेंगे।
जिन गांवों में ताऊ देवीलाल की प्रतिमा स्थापित की हुई है। वहां पर वीरवार को उन प्रतिमा की साफ-सफाई कर 25 तारीख को पुष्पांजलि अर्पित करे।

पूर्व बिजली मंत्री ने पिछले साल अपने आवास पर समर्थकों के साथ मनाई थी जयंती।
टाउन पार्क में मनाई थी जयंती
पिछले साल जजपा ने शहर के टाउन पार्क में जयंती प्रोग्राम रखा था और ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई थी। पूर्व बिजली मंत्री ने भी अपने आवास पर समर्थकों के साथ जयंती मनाई थी। वहीं, इनेलो ने रोहतक में जयंती पर बड़ी रैली की थी, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह को इनेलो में वापसी करवाई थी।