बरेली में पुलिस की वर्दी वाली फोटो को ढाल बनाकर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी आखिरकार साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने कुछ महीने पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दरोगा आकाश यादव की फोटो लगाकर ‘दीपक जाट बरेली’ नाम से फर्जी इंस
.
पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बरेली पुलिस को लेकर भी अभद्र टिप्पणियां होने लगीं। मामला गंभीर हुआ तो SSP के निर्देश पर जांच साइबर क्राइम थाने को सौंप दी गई। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सर्विलांस और IMEI नंबरों की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।
दो सिम ने खोल दिया राज
साइबर पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम ID से जुड़े मोबाइल नंबरों और डिवाइस की पड़ताल शुरू की। जांच में दो मोबाइल नंबर सामने आए। दोनों सिम दीपक कौशिक के नाम पर दर्ज थे।
इसके बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों और मोबाइल डिवाइस की जानकारी जुटाई। 24 सितंबर को टीम ने झुमका चौराहे पर घेराबंदी कर दीपक कौशिक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की फोटो इसलिए लगाई, ताकि शक न हो
पूछताछ में दीपक ने पुलिस को बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी समय बिताता है। उसे लगा कि अगर किसी पुलिसकर्मी की वर्दी वाली फोटो लगाकर टिप्पणी करेगा तो लोग उस पर शक नहीं करेंगे और उसकी पहचान सामने नहीं आएगी।
इसी सोच के तहत उसने सोशल मीडिया से दिवंगत दरोगा आकाश यादव की फोटो ली और उसके सहारे फर्जी ID बना ली। विवाद बढ़ने के बाद उसने ID डिलीट कर दी, लेकिन तब तक साइबर पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के जरिए उस तक पहुंच चुकी थी।
जिस दरोगा की फोटो लगाई, हादसे में हो चुकी थी मौत
पुलिस के मुताबिक, फर्जी ID पर इस्तेमाल की गई फोटो स्वर्गीय दरोगा आकाश यादव की थी। मूल रूप से मिर्जापुर के चील्ह क्षेत्र के रहने वाले आकाश यादव अयोध्या में तैनात थे। रात्रि गश्त के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
आरोपी ने उनकी वर्दी वाली फोटो का इस्तेमाल अपनी पहचान छिपाने के लिए किया।
शुगर मिल में केमिकल एनालिसिस अधिकारी है आरोपी
गिरफ्तार दीपक कौशिक बिजनौर के रतुपुरा गांव का रहने वाला है। वह बरेली के मीरगंज स्थित डीबीओएल शुगर मिल परिसर में रह रहा था। B.Sc. पास दीपक इसी शुगर मिल में केमिकल एनालिसिस अधिकारी के पद पर काम करता है।
पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल Samsung Galaxy F15 मोबाइल और दोनों सिम कार्ड बरामद किए हैं।
14 सितंबर को दर्ज हुआ था केस
कुतुबखाना चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने 14 सितंबर को ‘दीपक जाट बरेली’ नाम की अज्ञात इंस्टाग्राम ID के खिलाफ कोतवाली थाने में IT एक्ट की धारा 67 में केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने IT एक्ट की धारा 66C और BNS की धारा 319(2) व 356 भी बढ़ाई हैं।
आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।