सोनीपत में फर्जी UPI पेमेंट दिखाकर ठगी का नया तरीका: पैसों की माला लेकर फरार, एक सप्ताह में दुकानदार से दूसरी बार वारदात - Sonipat News
Published on 24 सित॰ 2026
सोनीपत51 मिनट पहले
कॉपी लिंक
दुकानदार बबलू के मोबाइल यूपीआई स्केनर से पेमेंट करने का नाटक करता युवक।
सोनीपत में ठगी का नया तरीका सामने आया है। बदमाश दुकानदार से सामान या पैसों की माला तैयार करवाते हैं और भुगतान के नाम पर मोबाइल में फर्जी यूपीआई पेमेंट का मैसेज दिखा देते हैं। दुकानदार के खाते में रकम नहीं पहुंचने पर नंबर लिखने और बाद में भुगतान करने की बात कहकर सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
गोहाना रोड स्थित बबलू जनरल स्टोर पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार इसी तरह की वारदात सामने आई है। दोनों घटनाओं में पैसों की माला बनवाने के बहाने दुकानदार को निशाना बनाया गया।
वहीं दुकानदार बबलू का कहना है कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है और पुलिस कहती है कि मामले में कुछ रिकवर तो होना नहीं है। इसलिए एक सप्ताह पहले की वारदात में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब भी कोई उम्मीद नहीं है।
बबलू की दुकान पर ये एक सप्ताह पहले की वारदात में भी आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे।
पढ़िए... कैसे वारदात का नया तरीका अपना रहे बदमाश
दुकानदार बबलू ने बताया कि बदमाश पहले दुकान पर पहुंचते हैं और पैसों की माला या अन्य सामान तैयार करवाने की बात कहते हैं। सामान तैयार होने के बाद भुगतान के लिए यूपीआई स्कैनर से पेमेंट करने का बहाना बनाया जाता है। इसके बाद एक सॉफ्टवेयर के जरिए दुकानदार दोबारा बताई गई पेमेंट के भुगतान होने का फर्जी मैसेज दुकानदार को दिखाया जाता है।
जब दुकानदार अपने खाते में रकम नहीं आने की बात कहता है तो बदमाश कहते हैं कि नंबर लिख लीजिए, पेमेंट नहीं आए तो बता देना, दोबारा कर देंगे। इसी बहाने सामान या तैयार माला लेकर फरार हो जाते हैं।
मौके पर ऐसे भी हालात पैदा करते हैं कि बाहर गाड़ी खड़ी कर लेते हैं और एक बंदा गाड़ी का होरन लगता रहता है और दूसरा बंदा गाड़ी से उतरकर आकर कहता है कि पुलिस वाले अवैध पार्किंग के चलते तंग कर रहे हैं, जल्दी लेकर आजा। ऐसे में दुकानदार पर भी एक प्रेशर बना दिया जाता है कि पेमेंट कर दी गई है और थोड़ी देर में आ जाएगी जिस दुकानदार को यह लगता है कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से आ जाएगी, लेकिन यह एक ठगी का नया तरीका अपनाया जा रहा है।
इसी प्रकार से फर्जी यूपीआई की पेमेंट शो करवाकर दुकानदार के साथ ठगी करते हैं
एक सप्ताह में दूसरी बार निशाना बनाया
सेक्टर-23 निवासी बबलू ने बताया कि उसकी गोहाना रोड स्थित जनरल स्टोर की दुकान पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार वारदात हुई है। जहां बुधवार को करीबन 5000 रुपए की माला और कैश लेकर स्केनर पर भेजने का दावा कर ठगी करके भागे हैं।
इससे पहले करीब 6 दिन पहले भी कुछ युवक दुकान पर पहुंचे थे और पैसों की माला बनवाने के बहाने रकम लेकर फरार हो गए थे। उस वारदात में करीब 10 हजार 850 रुपए की माला और नोटों की गड्डी ले जाने की बात सामने आई थी।
पहले 6 युवक कार में आए थे
दुकानदार के अनुसार, पहली वारदात में 6 युवक कार में सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे। युवकों ने पैसों की माला बनवाने की बात कही। माला तैयार होने के बाद मौका पाकर आरोपी रकम लेकर फरार हो गए। दुकानदार अभी इस वारदात से उबर भी नहीं पाया था कि दोबारा उसे निशाना बना लिया गया।
बुधवार को ये दोनों युवक दुकान पर पहुंचे थे और दोनों ने वारदात को अंजाम दिया
दूसरी बार 2 युवक पहुंचे
दुकानदार ने बताया कि बुधवार शाम 2 युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे। दोनों ने पैसों की माला बनवाने की बात कही। आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग रकम की माला तैयार करवाने के बाद स्कैनर के जरिए भुगतान करने का बहाना बनाया।
पेमेंट नहीं आई तो बोले- नंबर लिख लो
दुकानदार के अनुसार, दोनों युवकों ने फर्जी यूपीआई पेमेंट होने का मैसेज दिखाया। जब उसने कहा कि उसके खाते में पेमेंट नहीं आई है तो आरोपियों ने कहा कि नंबर लिख लीजिए, पेमेंट नहीं आए तो बता देना, दोबारा कर देंगे। दुकानदार को शक होने लगा और उसने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन दोनों युवक करीब 3 हजार रुपए की पैसों की माला लेकर फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
दूसरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दुकान पर पहुंचे युवकों और उनके वहां से जाने की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। दुकानदार ने फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।
दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत
एक ही दुकान को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार निशाना बनाए जाने से आसपास के दुकानदारों में भी चिंता है। बबलू ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। बबलू का आरोप है कि मामले में पुलिस भी ज्यादा रूचि नहीं लेती है और कह देती है कि इसमे कुछ आना-जाना तो कुछ नहीं है।
.
खबरें और भी हैं...
वाटर टब में मिला 10 महीने के बच्चे का शव: सोनीपत में कुछ देर पहले मां दूध पिलाकर सोईं; नींद खुली तो बेटा गायब मिला
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में पराली जलाने की होगी निगरानी: गांवों मे नोडल अधिकारियों की तैनाती, मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज होगी पूरी रिपोर्ट
कॉपी लिंक
शेयर
सोनीपत में जूता फैक्ट्री के कर्मचारियों का प्रदर्शन: बोले- 2 महीने से नहीं मिली सैलरी, दुकानदारों ने उधार राशन देना बंद किया
कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणवी जिम ट्रेनर से उत्तराखंड MLA के फार्महाउस में गैंगरेप: यूपी के दरोगा-सिपाही, 2 CRPF जवानों ने की वारदात; सोनीपत में सहेली ने मिलवाया था