Sep 10, 2026 04:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

11,500 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम ग्राहक एक्सपीरियंस सेंटर और प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक व्यापक डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। 3S (सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स) मॉडल पर आधारित यह सुविधा वाहन बिक्री, उत्पाद अनुभव, ग्राहक जुड़ाव, आफ्टर सेल्स सर्विस एक जगह मिलेगी।

विनफास्ट का कंज्यूमर एक्सपीरियंस सेंटर
केवल
₹32,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चर्स विनफास्ट के ऑथराइज्ड डीलर पार्टनर वेलोसिटी फिनट्रस्ट ने नोएडा के सेक्टर 63 में अपने नए विनफास्ट EV शोरूम ओपन किया है। यह नया शोरूम देश की राजधानी दिल्ली में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करता है। इस मौके पर कंपनी ने VF6 और VF7 को भी वर्ल्ड ईवी डे के दौरान पेश किया। नई सुविधा का उद्घाटन विनफास्ट एशिया के सीईओ तपन कुमार घोष ने किया। इस अवसर पर VST यूनाइटेड ग्रुप के चेयरमैन सीताराम यादव और वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव भी उपस्थित रहे।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
₹ 53 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
11,500 वर्ग फुट में फैला यह शोरूम ग्राहक एक्सपीरियंस सेंटर और प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक व्यापक डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया गया है। 3S (सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स) मॉडल पर आधारित यह सुविधा वाहन बिक्री, उत्पाद अनुभव, ग्राहक जुड़ाव, बिक्री-के बाद सर्विस और ओनरशिप सपोर्ट को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराती है।
VF 6 और VF 7 इस नए केंद्र के मुख्य आकर्षण हैं। यहां ग्राहक प्रोडक्ट कंसल्टेशन और टेस्ट ड्राइव के माध्यम से विनफास्ट की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस का एक्सपीरियंस कर सकेंगे। शोरूम में विनफास्ट के पोर्टफोलियो के अन्य मॉडल, जिनमें VF MPV 7 और शामिल हैं, भी पेश किए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए व्यापक विकल्प मिलेंगे।
ग्राहकों के ओनरशिप अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उन्हें 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग, 3 साल की फ्री मेंटेनेंस, 7 साल की व्हीकल वारंटी, 10 साल की बैटरी वारंटी, 75% तक सुनिश्चित बायबैक और ICE-to-EV ट्रांजिशन लाभ जैसे कई फायदे मिलेंगे। विनफास्ट VF 6 की शुरुआती कीमत ₹18.19 लाख है, जबकि VF 7 की कीमत ₹22.99 लाख से शुरू होती है, जिससे अलग-अलग सेगमेंट में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विकल्प उपलब्ध होते हैं।
नोएडा में इस लॉन्च का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि NCR इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में तेजी से उभर रहा है। सेक्टर 63 में स्ट्रैटजी रूप से स्थित यह शोरूम नोएडा और पूरे NCR एरिया के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे विनफास्ट की प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पेशकश उपभोक्ताओं के और करीब पहुंचेगी। यह लॉन्च नई दिल्ली, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद में वेलोसिटी फिनट्रस्ट के बढ़ते विनफास्ट डीलरशिप नेटवर्क को भी मजबूती प्रदान करता है।
लॉन्च के अवसर पर वेलोसिटी फिनट्रस्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास यादव ने कहा, “नोएडा में वेलोसिटी फिनट्रस्ट की इस नई सुविधा का उद्घाटन NCR में प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। खासतौर पर नोएडा EV मोबिलिटी के एक प्रीमियम हब के रूप में उभर रहा है और सेक्टर 63 इस विकास के केंद्र में है। आगे हमारे सामने सही अवसर मौजूद हैं और हमें विश्वास है कि हम क्षेत्र में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए आने वाले समय में और अधिक स्टोर जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।”
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंHindi Newsऑटो न्यूज़विनफास्ट ने 11500 Sq Ft मे कंज्यूमर एक्सपीरियंस सेंटर खोला, VF6 और VF7 भी पेश की
See Less
