12 साल, 166 एयरपोर्ट्स: PM मोदी ने किया भोगपुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन, बोले-'अब आम आदमी के बजट में है हवाई सफर'

Published on 1 अग॰ 2026

देश

  • Edited by: मोनू झा
  • Updated Aug 1, 2026, 04:16 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में नए 'अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे' (भोगपुरम) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि देश में हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर 2026 में 166 हो चुकी है।

Image

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात

Photo :

ANI

भारत का एविएशन यानी नागरिक उड्डयन क्षेत्र पिछले कुछ वर्षों में बहुत तेजी से बदला है। शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित भोगपुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बड़े बदलाव की तस्वीर पेश की। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 सालों में देश के उड्डयन क्षेत्र ने ऐतिहासिक प्रगति की है। साल 2014 तक देश में सिर्फ 74 चालू हवाई अड्डे हुआ करते थे, जिनकी संख्या आज बढ़कर 166 तक पहुंच चुकी है।

एक समय था जब हवाई यात्रा सिर्फ बड़े शहरों और सक्षम लोगों तक ही सीमित मानी जाती थी। लेकिन केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं के कारण आज छोटे-छोटे शहरों के आम और मध्यमवर्गीय लोग भी आसानी से प्लेन से सफर कर रहे हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा श्रेय 'उड़ान' (UDAN -ड़े देश का आम नागरिक) योजना को जाता है। पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के हवाई जहाज में बैठने के सपने को सच कर दिखाया है।

उड़ान योजना का दूसरा चरण लॉन्च

सरकार ने हाल ही में उड़ान योजना का दूसरा चरण लॉन्च किया है, जिसके लिए लगभग 29,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट तय किया गया है। इस नए वित्तीय खाके के तहत अगले कुछ वर्षों में क्षेत्रीय एयरलाइंस को मदद देने, नए रनवे और एयरपोर्ट्स विकसित करने तथा देश भर में आधुनिक हेलिपैड बनाने पर काम होगा। दूरदराज के इलाकों में आपातकालीन और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए विमान और हेलीकॉप्टर भी शामिल किए जा रहे हैं।

पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर-पीएम मोदी

भोगपुरम में बना यह नया टर्मिनल बेहद आधुनिक, हरित तकनीक से लैस और पर्यावरण के अनुकूल है। इससे न केवल आंध्र प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि राज्य में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के ढेरों नए अवसर पैदा होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री को आंध्र प्रदेश के स्थानीय कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित प्रसिद्ध 'बोब्बिली एकांदा वीणा' भी भेंट की गई, जिसकी उन्होंने खुले दिल से तारीफ की। इसके बाद प्रधानमंत्री मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का उद्घाटन करने के लिए रवाना हुए।

monu jha

मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • India

End of Article