बिहार के सोमन राणा ने जीता गोल्ड मेडल: पैरा शॉटपुट में 13.40m का किया थ्रो; कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी - Bihar News
Published on 1 अग॰ 2026
पटना5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के सोमन राणा ने भारत के लिए पैरा शॉटपुट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। गयाजी के सोमन राणा ने पैरा शॉटपुट की F-57 कैटेगरी में 13.40 मीटर गोला फेंका और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
सोमन राणा पहले भारतीय सेना में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हुए माइंस ब्लास्ट में उन्होंने अपना दायां पैर खो दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और पैरा खेलों में कड़ी मेहनत के दम पर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।
इससे पहले नालंदा के झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। नालंदा जिले के रहने वाले 28 साल के झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए।
सोमन राणा ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 13.40 मीटर गोला फेंक गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
2001 में आर्मी में हुआ था सिलेक्शन
सोमन के पिता एक किसान है। सोमन भी अपने माता-पिता का हाथ बंटाने के लिए खेतों में जाकर मदद करते थे। सोमन को बस पढ़ाई करके आर्मी में जाना था। उन्हें खेल में कोई दिलचस्पी भी नहीं थी। 2001 में उनका सिलेक्शन इंडियन आर्मी में हो गया। सिपाही की ट्रेनिंग के लिए वह शिलांग गए थे। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उनकी पोस्टिंग पूंछ में हुई।
इंडियन आर्मी में सिपाही के पोस्ट पर तैनात रहे हैं सोमन राणा।
पैर खोने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे सोमन
माइंस ब्लास्ट में अपना एक पैर खोने के बाद सोमन डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आगे की जिंदगी कैसे चलेगी। एक पैर खोने के कारण चलना-फिरना भी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था।
लोगों ने उन्हें प्रोस्थेटिक (कृत्रिम) पैर लगवाने की सलाह दी। इसके बाद वह इलाज के लिए पुणे गए। वहां अपने जैसे अन्य लोगों को देखकर उनके भीतर फिर से जिंदगी जीने की उम्मीद जगी और उन्होंने नई शुरुआत करने का फैसला किया।
जिम में पुश अप्स करते सोमन राणा। फाइल फोटो)
2017 से पैरा खेलों में रखा कदम
44 साल के सोमन ने अपनी शारीरिक चुनौती को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। गंभीर चोट और लंबे इलाज के बाद हार मानने के बजाय उन्होंने जीवन को नई दिशा देने का फैसला किया।
2012 में उनकी मुलाकात राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कुछ पैरा खिलाड़ियों से हुई। उनसे प्रेरणा मिलने के बाद उन्होंने पैरा खेलों में करियर बनाने का निर्णय लिया और 2017 से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया।
2023 में चीन में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता था। इसके बाद 2025 के खेलो इंडिया पैरा गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि, 2024 में आयोजित पेरिस पैरालंपिक में वह 5वें स्थान पर रहे थे।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अबतक 8 मेडल जीते
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने आठवां गोल्ड मेडल जीत लिया है। जैस्मिन लांबोरिया ने विमेंस बॉक्सिंग की 57 KG, प्रीति पवार ने 54 KG कैटेगरी और सोमन राणा ने पैरा शॉटपुट की F57 कैटेगरी में गोल्ड जीता।
वहीं, मेंस 55 KG कैटेगरी में जादुमणि सिंह को सिल्वर मिला। वे ऑस्ट्रेलिया के जाई डिकस्न से फाइनल हार गए।
जैस्मिन ने फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स और प्रीति ने कनाडा की सवाना डोलमागो को हराया। इसके साथ ही भारत के 8 गोल्ड सहित कुल 30 मेडल हो गए हैं। भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।
=====================
ये खबर भी पढ़ें…
बिहार के सब्जी बेचने वाले के फैन हुए मोदी:दिव्यांग ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल; पिता बोले- सब्जी बेचकर प्रैक्टिस की
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। नालंदा जिले के रहने वाले 28 साल के झंडू कुमार ने 190 किलोग्राम की बेस्ट लिफ्ट के साथ 130.9 अंक हासिल किए।
मेन्स हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में दुनिया भर के शीर्ष और दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े संघर्ष और कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने 132.8 पॉइंट्स के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने 131.0 पॉइंट्स के साथ रजत पदक हासिल किया। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
'बांकीपुर उपचुनाव के दौरान दुपट्टा खींचा, गालियां दीं': खुद को नितिन नवीन का आदमी बताया; जनसुराज की महिला नेता बोलीं- भाजपाइयों ने पीटा, कार्रवाई हो
1:05
कॉपी लिंक
शेयर
गोपालगंज-शेखपुरा में तेज बारिश, SDO ऑफिस में भरा पानी: समस्तीपुर में बिजली गिरने से किसान की मौत; 16 जिलों में अलर्ट; अबतक 42% कम बारिश
0:50
कॉपी लिंक
शेयर
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: जनसुराज नेत्री के साथ मारपीट-30 के खिलाफ शिकायत दर्ज, महिला से ठगी मामले में 2 गिरफ्तार, 4 घरों में लगी आग
1:50
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर इन्वेस्टिगेशन
खेल मंत्री श्रेयसी के चाचा का आर्म्स ट्रेनिंग सेंटर एक्सपोज: बिहार में एजेंट्स बोले- 22000 में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट, देश में कहीं भी हथियार का लाइसेंस बनवाइए3:12