Yuzvendra Chahal Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद चहल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.
Yuzvendra Chahal Birthday : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद चहल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/23/yuzvendra-chahal-birthday-2026-07-23-10-08-01.jpg)
Yuzvendra Chahal Birthday Photograph: (ANI)
Yuzvendra Chahal Birthday : भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का ये स्टार लेग स्पिनर आज यानी 23 जुलाई 2026 को 36 साल का हो गया है. चहल को उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बधाई दी है. युजवेंद्र चहले के इस जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके कुछ शानदार रिकॉर्ड्स और उनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं.
युजवेंद्र चहल से जुड़ी हुई कुछ अहम बातें
युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं. वो पहले शतरंज का खेल खेलते थे. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया और भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. चहल ने 11 जून 2016 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. चहल भारत के लिए वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट खेले चुके हैं. उनको टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका कभी नहीं मिला.
चलह ने 22 दिसंबर 2020 को धनश्री वर्मा के साथ गुरुग्राम में शादी की थी. इसके बाद कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया. चहल को 20 मार्च 2025 को मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट ने आपसी सहमति से तलाक मिल गया. इसके बाद से उनका नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ता रहता है. चहल अक्सर इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए और फन करते हुए नजर आते हैं. वो निजी जिंदगी में फनी हैं.
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
युजवेंद्र चहल के शानदार रिकॉर्ड्स
- युजवेंद्र चहल दुनिया के पहले ऐसे स्पिनर बने थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच में 6 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था.
- युजवेंद्र चहल भारत के ऐसे पहले गेंदबाज बने थे, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 ओवर में 25 रन देकर इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लिए थे.
- युजवेंद्र चहल ने श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस की बराबरी की थी, जिन्होंने उनसे पहले 2 बार 6-6 विकेट हासिल किए थे.
- युजवेंद्र चहल आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले बॉलर बने थे. उनके नाम अब तक कुल 233 विकेट दर्ज हैं.
- युजवेंद्र चहल ने आईपीएल (IPL) में 2 बार हैट्रिक ली है. उन्होंने पहली हैट्रिक 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओरकोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ली थी. इसके बाद चहल ने दूसरी हैट्रिक साल 2025 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ ली थी.
- आईपीएल में RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने आरसीबी के लिए 100 अधिक विकेट हासिल किए हैं.
- चहल ने भारत के लिए आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब 2017 में जीता था.
🎉 HAPPY BIRTHDAY, YUZVENDRA CHAHAL! 🎂🇮🇳
🏆 T20 World Cup winner
🎯 217 international wickets
👑 IPL's highest wicket-taker
💜 IPL 2022 Purple Cap winner
🔥 6-wicket hauls in both ODIs & T20IsWishing one of India's finest spinners a fantastic year ahead! 💙#YuzvendraChahal… pic.twitter.com/8dD54OdYyw
— KUMAR (@MyCric101) July 23, 2026
युजवेंद्र चहल का क्रिकेट करियर
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिन युजवेंद्र चहले ने देश के लिए 72 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 121 विकेट हासिल किए हैं. वनडे क्रिकेट में उनका इकॉनोमी 5.27 का रहा है. उनका वनडे में बेस्ट प्रदर्शन 6/42 रहा है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. इसके अलावा उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में 80 मैचों में 96 विकेट हासिल किए हैं. टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 रहा है, जो इंग्लैंड के खिलाफ आया था. चहल 188 आईपीएल मैचों में 233 विकेट चटका चुके हैं.
ये भी पढ़ें : IND VS ZIM: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? स्टार स्पोर्ट्स या सोनी नहीं इस चैनल पर देख सकेंगे LIVE एक्शन