IND W vs PAK W: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
IND W vs PAK W: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/05/smriti-mandhana-2026-09-05-22-20-04.jpg)
Smriti Mandhana
IND W vs PAK W: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को महिला एशिया कप 2026 में 7 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. मैच में पहले भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिन्होंने पाकिस्तान की पूरी टीम को सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया था. इसके बाद, टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाकर 68 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. आईसीसी की नंबर-1 टी20 गेंदबाज श्री चरणी ने 3 विकेट लेकर तहलका मचाया, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला. वहीं पाकिस्तान की ओर से उनकी कप्तान फातिमा सना ने भी 3 विकेट जरूर चटकाए, लेकिन भारत को रोकने के लिए उनके पास स्कोर बोर्ड पर ज्यादा रन नहीं थे.
टीम इंडिया की भी शुरुआत रही थी खराब
पाकिस्तान के दिए 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत भी ठीक नहीं रही. टीम इंडिया ने भी सिर्फ 29 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. पारी के दूसरे ही ओवर में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय टीम को बैक-टू-बैक दो झटके दिए. उन्होंने ओपनर शैफाली वर्मा और नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आईं प्रतिका रावल को पवेलियन भेजा.
पाकिस्तानी कप्तान ने थोड़ी देर के लिए बढ़ा दी थी टीम इंडिया की टेंशन
शैफाली वर्मा ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल रहा. वहीं प्रतिका 3 गेंदों में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद चौथे ओवर में फातिमा सना ने ही स्मृति मंधाना को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया. मंधाना ने 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया ने 29 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी देर के लिए जरूर बढ़ गई थी.
— ICC (@ICC) September 5, 2026
कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने दिलाई टीम इंडिया को जीत
हालांकि, यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला और आगे कोई विकेट नहीं गिरने दिया. ये दोनों खिलाड़ी टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटीं. हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से एक छक्का और एक चौका निकला. वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 14 गेंदों पर नाबाद 12 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका शामिल रहा.
— Cricinfo (@cricinfo) September 5, 2026
श्री चरणी और प्रेमा रावत ने की घातक गेंदबाजी
भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 18.1 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सिर्फ उनकी दोनों ओपनर, मुनीबा अली और शावाल जुल्फिकार ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. वहीं, भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले. वहीं, शैफाली वर्मा के खाते में 1 सफलता आई. श्री चरणी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 5, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट क्रिकेट में जब लिखी गई 'मिशन इम्पॉसिबल' की स्क्रिप्ट, हर बार भारत ने रोका ऑस्ट्रेलिया का वो 'अमर रिकॉर्ड'
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें