Jul 27, 2026 08:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
UNIX ने भारत में नया Z-Dock (UX-888) लॉन्च किया है, जो 15W वायरलेस चार्जर, 10W ब्लूटूथ स्पीकर और डिजिटल अलार्म क्लॉक का कॉम्बिनेशन है। इसकी कीमत 1,699 रुपये रखी गई है।

UNIX Z-Dock
मोबाइल एक्सेसरीज ब्रांड UNIX ने भारतीय मार्केट में अपना नया UNIX Z-Dock (UX-888) लॉन्च किया है। यह एक 3-इन-1 मल्टीफंक्शनल डिवाइस है, जिसमें 15W फास्ट वायरलेस चार्जर, 10W ब्लूटूथ स्पीकर और डिजिटल अलार्म क्लॉक जैसी सुविधाएं एक ही डिवाइस में मिलती हैं। कंपनी का कहना है कि यह प्रोडक्ट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो अपने बेडसाइड टेबल या ऑफिस डेस्क को ऑर्गनाइज्ड रखना चाहते हैं और कई अलग-अलग गैजेट्स की जगह एक कॉम्पैक्ट डिवाइस का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
UNIX Z-Dock का डिजाइन काफी प्रीमियम और मिनिमलिस्टिक रखा गया है। इसमें फैब्रिक फिनिश दी गई है, जो इसे अट्रैक्टिव लुक देती है। इसकी कॉम्पैक्ट बॉडी की वजह से यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरता। डिवाइस के फ्रंट में कंट्रोल बटन दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर आसानी से म्यूजिक प्लेबैक, अलार्म सेटिंग और काउंटडाउन टाइमर को कंट्रोल कर सकता है। यही वजह है कि यह बेडसाइड टेबल के अलावा स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर भी काम का साबित हो सकता है।
ऑल-इन-वन डिवाइस के खास फीचर्स
चार्जिंग के लिए इसमें 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। ऐसे में वायर की झंझट के बिना फोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 10W ब्लूटूथ स्पीकर मिलता है, जो Bluetooth 5.3 तकनीक पर बेस्ड है। बेहतर वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ इसमें True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मदद से दो कंपैटिबल स्पीकरों को एक साथ कनेक्ट कर स्टीरियो साउंड का एक्सपीरियंस लिया जा सकता है, जिससे म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है।
पावर बैकअप के लिए UNIX Z-Dock में 1200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 6 घंटे तक का प्लेबैक देने में सक्षम है। डिवाइस को USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 1 से 2 घंटे का समय लगता है।
सम्बंधित सुझाव
डिवाइस में LED डिस्प्ले के साथ डिजिटल अलार्म क्लॉक और काउंटडाउन टाइमर भी दिया गया है। यह टाइमर पढ़ाई, खाना बनाने, वर्कआउट या किसी अन्य तय समय वाले काम के दौरान काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस तरह यह सिर्फ चार्जिंग और म्यूजिक तक लिमिटेड नहीं रहता, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा करता है।
यहां से खरीद सकते हैं डिवाइस
कीमत की बात करें तो UNIX Z-Dock (UX-888) को 1,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। ग्राहक इसे UNIX की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और देशभर के बड़े रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें