कौन हैं इंडियन आइडल 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की प्राइज मनी

Published on 27 जुल॰ 2026

Who is Indian Idol 16 Winner Jyotirmayi Nayak: इंडियन आइडल 16 की विजेता ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं. उन्होंने ट्रॉफी के साथ 20 लाख की प्राइज मनी भी जीती है. इस जीत के बाद ज्योतिर्मयी चर्चा में आ गई हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.

Who is Indian Idol 16 Winner Jyotirmayi Nayak: इंडियन आइडल 16 की विजेता ज्योतिर्मयी नायक बनी हैं. उन्होंने ट्रॉफी के साथ 20 लाख की प्राइज मनी भी जीती है. इस जीत के बाद ज्योतिर्मयी चर्चा में आ गई हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.

author-image

New Update

jyotirmayee nayak

Photograph: (jyotirmayeenayak_/Instagram)

Who is Indian Idol 16 Winner Jyotirmayi Nayak: मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल 16 (Indian Idol 16) को अपना विनर मिल चुका है. इस सीजन को ज्योतिर्मयी नायक ने अपने नाम किया है. उनके लिए यह जीत आसान नहीं रही. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जीत के लिए लोगों का शुक्रिया किया और शो के जजों का भी आभार जताया था. करीब 9 महीने पहले शुरू हुए इस शो में कई सिंगर ने भाग लिया, लेकिन ज्योतिर्मयी ने अपनी लगन और मेहनत के बलबूते इंडियन आइडल 16 विनर का टाइटल जीतकर साबित कर दिया कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई जीत मुश्किल नहीं होती है. उनकी जीत के चर्चे आज देश भर में हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपने परिवार का नाम ही नहीं बल्कि अपने होम स्टेट ओडिशा का भी नाम रोशन कर दिखाया क्योंकि पहली बार ओडिशा से कोई इंडिया आइडल का विनर बना है. ऐसे में कई लोग उनके बारे में जनना चाह रहे हैं कि वह कौन हैं. आइए जानते हैं. 

42 साल की उम्र में जीता इंडियन आइडल 16 का खिताब

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक इस समय सुर्खियों में हैं. उन्होंने इंडियन आइडल 16 में करीब 9 महीने की मेहनत के बाद इस सीजन का टाइटल अपने नाम कर लिया. उनकी इस जीत से सिर्फ उनके परिवार वाले ही नहीं बल्कि उनके दोस्त और करीबी भी उन पर प्राउड फील कर रहे हैं. भुवनेश्वर की ज्योतिर्मयी शो के ग्रैंड फिलाने में अपनी आवाज का जादू चलाती हुई नजर आईं. उन्होंने ग्रैंड फिलाने पर 'सैंया ओ सैंया' गाने पर परफॉर्मेंस देकर जजों का दिल जीत लिया था. जब विनर के नाम का अनाउंस हुआ तो ज्योतिमर्यी भावुक हो गईं और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था क्योंकि वह जानती थी कि उनके लिए जीत कितनी अहम थी. 

ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख रुपये की प्राइज मनी

ज्योतिर्मयी नायक को इंडियन आइडल 16 विनर की ट्रॉफी के साथ 20 लाख की प्राइज मनी भी दी गई. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जीत की खुशी जताई और सभी का आभार जताया. जिन्होंने उनका इस जर्नी में साथ दिया. ज्योतिर्मयी ने अपनी जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, 'एक साल और अनगिनत त्याग. लगातार रिहर्सल. बिना सोए गुज़री रातें, आंसू, मुस्कान, दुआएं और अटूट विश्वास. आज, जब मैं इंडियन आइडल सीज़न 16 की ट्रॉफी थामे हुए हूं, तो मेरा दिल सिर्फ़ शुक्रगुज़ारी के अहसास से भरा है. यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है. यह उन सभी लोगों की है जिन्होंने मुझ पर तब भी भरोसा किया जब मुझे खुद पर शक था, जिन्होंने मुझे वोट दिया, मेरे लिए दुआएं कीं, मेरा हौसला बढ़ाया और इस शानदार सफ़र में मेरे साथ खड़े रहे.'

कौन हैं इंडियन आइडल 16 विनर ज्योतिर्मयी नायक?

जैसा कि आपको पहले ही बता दिया कि वह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की रहने वाली हैं. 42 साल की ज्योतिर्मयी नायक म्यूजिक की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. जानकारी के अनुसार, वह अपने होम स्टेट ओडिशा में काफी लंबे समय से कॉन्सर्ट, कल्चरल इवेंट्स और भजन में अपनी आवाज का जादू बिखेरती हुई नजर आई थीं. इतना ही नहीं वह इंडियन आइडल में आने से पहले म्यूजिक थेरेपिस्ट के तौर पर काम करती थीं. वह अपनी आवाज के जरिए कैंसर मरीज को सुकून देने की कोशिश करती थीं. उन्होंने बताया कि इंडियन आइडन में आने के लिए इन्हीं मरीजों ने उन्हें प्रेरित किया था. 

ज्योतिर्मयी नायक की हो चुकी है सगाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ज्योतिर्मयी की सगाई हो चुकी हैं. उन्होंने इस बारे में इंडियन आइडल 16 में बताया था कि उनकी शादी तय हो चुकी है. उनके मंगेतर का नाम आशुतोष समल बताया जाता है जो फिलहाल अबू धाबी की एक बड़ी कंपनी में सीनियर मैनेजर हैं. वह दो साल के भीतर शादी कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: 'दो बार और शादी कर ले, मेरे बाप का क्या जाता है', आमिर खान की तीसरी शादी पर हिना खान के पति का दो टूक जवाब

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें