आज अभिषेक शर्मा को चाहिए सिर्फ 16 रन, विराट कोहली के साथ खास T20 रिकॉर्ड लिस्ट में हो जाएंगे शामिल

Published on 23 जुल॰ 2026

क्रिकेट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 23, 2026, 10:24 AM IST

Abhishek Sharma Approaching New Milestone In T20: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा एक खास रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। आज (23 जुलाई) जब हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी20 सीरीज के पहले मैच में उतरेंगे तो उनको विराट कोहली और शुभमन गिल वाली स्पेशल लिस्ट में शामिल होने के लिए सिर्फ 16 रन चाहिए होंगे। यहां जानिए क्या है ये रिकॉर्ड।

Image

अभिषेक शर्मा नए रिकॉर्ड के करीब (AI Generated Image)

KEY HIGHLIGHTS

  • भारत-जिम्बाब्वे पहले T20 में अभिषेक शर्मा पर नजर
  • अभिषेक शर्मा खास रिकॉर्ड से 16 रन दूर
  • विराट कोहली और शुभमन गिल वाली खास रिकॉर्ड लिस्ट में होंगे शामिल

Abhishek Sharma, IND vs ZIM 1st T20I Today: आज मेजबान जिम्बाब्वे और मेहमान टीम इंडिया के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। हरारे में आयोजित होने वाले पहले टी20 मैच में फैंस की नजरें युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। इस 25 वर्षीय बल्लेबाज के पास इस मैच के दौरान दिग्गज विराट कोहली और शुभमन गिल की मौजूदगी वाली एक खास लिस्ट में शामिल होने का मौका होगा।

आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक शर्मा अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ कम से कम 16 रन बना लेते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे कर लेंगे। वो KL राहुल, विराट कोहली और शुभमन गिल के बाद 200 या उससे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

अभिषेक शर्मा ने अभी तक 203 टी20 मैचों की 199 पारियों में कुल 5,984 रन बनाए हैं। उन्होंने इन 203 मैचों में से 53 मैच टीम इंडिया के लिए खेले हैं, जिनमें से छह मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ थे।

सबसे तेजी से 6,000 T20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड KL राहुल के नाम है। राहुल को ये उपलब्धि हासिल करने में सिर्फ 166 पारियां लगी थीं। उनके बाद शुभमन गिल (185 पारियां) और विराट कोहली (184 पारियां) का नंबर आता है।

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम सबसे कम 162 पारियों में 6,000 T20 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी अभिषेक शर्मा हैं। उन्होंने अफ्रीकी टीम के खिलाफ छह मैचों में 179 रन बनाए हैं।

उन्हें पहले मैच में ज़िम्बाब्वे और भारत के बीच T20I में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का मौका भी मिलेगा। फ़लहाल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद अभिषेक को जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा से आगे निकलकर टॉप पर पहुंचने के लिए इस मैच में उनसे कम से कम 16 रन ज्यादा बनाने होंगे।

Shivam Awasthi

शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article