देश
- Authored by: शिशुपाल कुमार
- Updated Jul 25, 2026, 09:56 AM IST
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली (Delhi) में 18 मेट्रो स्टेशनों के बंद करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। सुरक्षा का हवाला देकर सरकार ने कई मेट्रो स्टेशनों को कुछ दिनों से बंद कर रखा है।
![]()
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- Rahul Gandhi Facebook)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली (Delhi) में मेट्रो के 18 स्टेशनों के बंद करने पर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार सिर्फ पेपर लीक नहीं रोक पा रही है। सरकार मेट्रो रोक रही है, खाना रोक रही है, इंटरनेट रोक नहीं है, लेकिन उससे पेपर लीक नहीं रूक रहा है। दरअसल जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन चल रहा है। 20 जुलाई के संसद मार्च के दिन से सरकार मेट्रो स्टेशनों को लगातार बंद रही है। धीरे-धीरे बंद मेट्रो स्टेशनों की संख्या 18 पहुंच गई है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। Internet बंद करो। खाना बंद करो। अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।"
मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश
बार-बार मेट्रो स्टेशन बंद करने और यातायात नियंत्रित करने के प्रशासन के फैसले पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि आखिर हर दिन सफर करने वाले हजारों लोगों को क्यों परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों ने कहा कि इससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई कि ऐप के जरिये मिलने वाली टैक्सियों का किराया बढ़ सकता है। कई लोगों ने सवाल किया कि दफ्तर, स्कूल और अस्पताल जाने वाले लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। उनका कहना था कि इन पाबंदियों से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर जाने से नहीं रुकेंगे। कुछ लोगों ने बार-बार मेट्रो स्टेशन बंद करने का कारण भी पूछा। डीएमआरसी को टैग करते हुए एक उपयोगकर्ता ने लिखा, "क्या आप डीएमआरसी अपने पैसे से चला रहे हैं या जनता के टैक्स के पैसे से? कृपया स्टेशन बंद करने का सही कारण बताइए।"
20 जून से जारी है आंदोलन
कॉजपा 20 जून से मध्य दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। जहां छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हिंसक घटनाएं भी हुईं हैं, जिसके लिए सरकार की जमकर आलोचना हो रही है।
![]()
शिशुपाल कुमारauthor
शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article