19 kmpl माइलेज के साथ 6 एयरबैग, फैमिली के लिए बेस्ट है ये सस्ती कार

Published on 16 अग॰ 2026

Best Mileage Car: अगर आप किफायती कीमत पर एक अच्छी माइलेज देने वाली कार खरीदना चाहते हैं तो होंडा अमेज आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. आइए इस कार के बारे में डिटेल्स जानते हैं.

Written By : क़मरजहां  | Updated at : 16 Aug 2026 04:24 PM (IST)

Best Mileage Car: अगर आप किफायती कीमत पर एक अच्छी माइलेज देने वाली कार खरीदना चाहते हैं तो होंडा अमेज आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. आइए इस कार के बारे में डिटेल्स जानते हैं.

आज के समय में फैमिली के लिए कार खरीदते समय सिर्फ कीमत देखना काफी नहीं है. ग्राहक ऐसी कार चाहते हैं जो बजट में आए, अच्छा माइलेज दे, परिवार के लिए पर्याप्त जगह दे और सेफ्टी के मामले में भी भरोसा दे. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 6 एयरबैग और करीब 19 kmpl तक का दावा किया गया माइलेज मिलता है.

1/7

Honda Amaze की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.65 लाख रुपये से शुरू होती है. कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ इसका माइलेज 18.65 kmpl और CVT ऑटोमैटिक के साथ 19.46 kmpl तक बताया गया है. हालांकि, रियल माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और सड़क की स्थिति के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है.

2/7

Honda Amaze की सबसे खास बातों में इसकी सेफ्टी भी शामिल है. कार के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. इसके अलावा ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

3/7

Honda Amaze में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो करीब 89 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है. ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमैटिक मॉडल चुन सकते हैं.

4/7

होंडा अमेज एक कॉम्पैक्ट सेडान है, लेकिन इसके केबिन में फैमिली के इस्तेमाल के लिए अच्छी जगह दी गई है. कार में 5 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है और इसका बूट स्पेस 416 लीटर है.यानी परिवार के रोजमर्रा के सामान के साथ सफर के दौरान लगेज रखने के लिए भी अच्छी जगह मिल जाती है.

5/7

खासकर शहर के ट्रैफिक में बार-बार क्लच और गियर बदलने से बचना चाहते हैं, उनके लिए Amaze में CVT ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी मिलता है. इसका CVT वर्जन 19.46 kmpl तक का दावा किया गया माइलेज देता है. इससे यह कार रोजाना शहर में चलाने वाले परिवारों के लिए भी जरूरी ऑप्शन बन सकती है.

6/7

Amaze में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं.टॉप ZX वेरिएंट में ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

7/7

अगर किसी फैमिली की प्राथमिकता अच्छा माइलेज, सेफ्टी, आरामदायक केबिन, बड़ा बूट और रोजाना इस्तेमाल में आसान ड्राइविंग है तो Honda Amaze इन जरूरतों को काफी हद तक पूरा करती है. खासकर 6 एयरबैग का स्टैंडर्ड मिलना और मैनुअल के साथ CVT का विकल्प इसे इस सेगमेंट में एक बेहतर ऑप्शन बनाता है.

Published at : 16 Aug 2026 03:56 PM (IST)

Sponsored Links by Taboola